विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी को अररिया DM ने किया बर्खास्त, ₹15000 के लिए नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Published: Mon, 20 Apr 2026 09:02 PM (IST)

अररिया में, जिला पदाधिकारी ने नरपतगंज अंचल कार्यालय के निलंबित राजस्व कर्मचारी मु. इम्तियाज आलम को भ्रष्टाचार के आरोप में ...और पढ़ें

अररिया के डीएम विनोद दूहन।

अररिया के डीएम विनोद दूहन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संंवाददाता, अररिया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने नरपतगंज अंचल कार्यालय के निलंबित राजस्व कर्मचारी मु. इम्तियाज आलम को सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के प्रमाणित होने के बाद उसके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

निगरानी विभाग की टीम ने 20 जनवरी, 2026 को अभियुक्त को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

रामघाट कोशकापुर निवासी कमलेश्वरी यादव के भूमि संबंधित ऑनलाइन नाम व रकबा में सुधार के आवेदन के निष्पादन के लिए कर्मचारी द्वारा 15,000 रुपये की मांग की गई थी।

रुपये लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने जब आरोपित को गिरफ्तार किया, तो उसे निलंबित कर उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों एवं निगरानी विभाग की रिपोर्ट में आरोपों को पूरी तरह सत्य पाया गया। संचालन पदाधिकारी द्वारा भी आरोपों की पुष्टि की गई।

कर्मचारी ने कोई संतोषजनक जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया। बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के उल्लंघन के आधार पर उसे सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में की गई है।