जिले में बाढ़ के खतरे को लेकर जिला प्रशासन तैयार, नहीं होगी दिक्कत
जिला प्रशासन के पास बाढ़ से बचाने के लिए है 335 नाव बाढ़ पीड़ित लोगों को रहने के लिए
जिला प्रशासन के पास बाढ़ से बचाने के लिए है 335 नाव बाढ़ पीड़ित लोगों को रहने के लिए बनाएं गए हैं 335 शरण स्थल जिले में करीब 14 बाढ़ आश्रय स्थल को चिन्हित किया गया है, जिसमे 12 स्थलों का कार्य लिया गया है पूर्ण कर संसू, अररिया: जिले में बाढ़ के खतरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयार है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जिले में करीब 400 नाव उपलब्ध है जिसमे 336 परिचालन योग्य है। जिले में 335 ऊंचे बाढ़ शरण स्थल चिन्हित है। जिसमें पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। ये बातें एडीएम सह प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार ठाकुर ने कही। वे गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एडीएम ने कहा कि अररिया जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और यहां बाढ़ आने का खतरा मंडराता रहता है। इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जिले में करीब 14 बाढ़ आश्रय स्थल को चिन्हित किया गया है। जिसमे 12 स्थलों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एक बाढ़ आश्रय स्थल की निविदा प्रकाशित की गई है। इसके अलावा मानव स्वास्थ्य की देखभाल हेतु स्वास्थ्य कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले जीवन रक्षा और अन्य दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। तीन जल शुद्धि यंत्र 120 जैरी कैन, 70 चापाकल लगाने की व्यवस्था, 50 अस्थाई शौचालय निर्माण की व्यवस्था की गई है। एडीएम सह प्रभारी डीएम ने विभिन्न बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की जानकारी साझा करते हुए बताया कि महानंदा बेसिन परियोजना अंतर्गत रतवा नदी के दोनों और 13.34 किमी तटबंध निर्माण हेतु भी कार्य जोर- शोर से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महीने भर के दौरान किये गए कार्यो की जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान में चार संक्रमित मरी•ा मोजूद है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कोविड टीकाकरण के बारे में उन्होंने बताया कि जिलान्तर्गत अब तक हैल्थ केयर वर्कर में कुल 9978 को प्रथम डो•ा, 9961 को सेकेंड डो•ा और 6041 को प्रिकॉशन डो•ा दिया जा चुका है। फील्ड लेवल वर्कर में कुल 10010 को प्रथम,10007 को सेकेंड और 3846 को प्रिकॉशन डो•ा दिया जा चुका है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले में कुल 2 लाख 15 ह•ार 768 को फर्स्ट डो•ा वही 2 लाख 602 लोगों को सेकेंड डो•ा और 11 ह•ार 831 लोगो को थर्ड डो•ा दिया जा चुका है। अब तक 72 ह•ार 272 आरटीपीसीआर टेस्ट, एक लाख 3 ह•ार 482 रेपिड ऐंटिजिन टेस्ट को संग्रहित कर कोरोना जांच कराया गया है। और लगातार टेस्ट के संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। एडीएम द्वारा मौजूद मीडिया कर्मियों को जीविका, जिला उधोग केंद्र, विधुत आपूर्ति मंडल, आपूर्ति विभाग,आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज कार्यालय सहित अन्य विभागों में किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी दी गई। मोके पर डीपीआरओ दिलीप सरकार मौजूद थे।