Move to Jagran APP

फारबिसगंज में लोकआस्था के महापर्व पर विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

संसू.फारबिसगंज(अररिया) चार दिवसीय लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 07:53 PM (IST)
फारबिसगंज में लोकआस्था के महापर्व पर विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
फारबिसगंज में लोकआस्था के महापर्व पर विभिन्न घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

संसू.,फारबिसगंज,(अररिया): चार दिवसीय लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार को उगते भगवान भास्कर को अ‌र्ध्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। नप क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र स्थित नहर ,पोखर व तालाबों पर छठव्रतियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठव्रतियों की मुख्य भीड़ कोठीहाट नहर, सुल्तान पोखर, डॉ. अलख बाबू पोखर, भागकोहलिया नहर, मझुआ नहर, महेशमुरी नहर, आम्हारा, बोचाभाग सहित दर्जनों स्थानों पर बने घाटों पर देखी गई। सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी, गोताखोर सहित पुलिसकर्मियों को तैनात किये गये थे। कई जगह प्रशासन की और से सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जा रही थी। वहीं नप के द्वारा ई रिक्शा की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में एसपी धूरत शायली एवं डीएसपी मनोज कुमार कोठीहाट स्थित छठ घाट पर काफी सक्रिय थे। डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अनुमंडल क्षेत्र में 500 पुलिस कर्मी व जवानों को तैनात किया गया है। लोकआस्था एवं सूर्योपासना के इस महापर्व पर भगवान भास्कर को दूध और जल का अ‌र्ध्य दिया गया। विभिन्न प्रकार के फल व पकवानों से सजे सूप से अ‌र्ध्य देकर छठव्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा की। अ‌र्ध्य देने के साथ ही पिछले 36 घंटो से छठव्रतियों द्वारा किया गया निर्जला उपवास भी समाप्त हो गया। वहीं छठ घाट पर माता बहनों द्वारा मंगल गीत भी गाए गए। जगह जगह लाउडस्पीकर से मारवो रे सुगवा धनुक से सुग्गा गिरी मुरझाय, और बांस के बहंगी लतकत जाय आदि छठ के मधुर लोक गीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर पूरे कोठीहाट नहर , सुल्तान पोखर,डॉ. अलख बाबू पोखर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। नप प्रशासन ने भी शहर के सड़कों व घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था कर रखी थी। इस मौके पर कोठीहाट चौक ,सुल्तान पोखर,अलख बाबू पोखर आदि स्थानों पर पूजा समिति द्वारा सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कई छठव्रतियों ने दंड प्रणाम कर सूर्य भगवान को अ‌र्ध्य दिया। मौके पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी, एसपी धूरत सयाली सांवलाराम,एसडीओ डॉ.योगेश सागर, डीएसपी मनोज कुमार, सीओ संजीव कुमार, सीआई प्रमोद कुमार सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार,नप के उप मुख्य पार्षद मोती खान समेत नप कर्मी व पुलिस कर्मी छठ घाट पर सक्रिय रूप से मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.