Move to Jagran APP

प्राण प्रतिष्ठा आज, दुर्गा मंदिरों में उमड़ रही है भक्तों भीड़

संसूरेणुग्राम(अररिया) दशहरे का त्यौहार अब चरम की ओर अग्रसर है।विभिन्न दुर्गा मंदिरों

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:40 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 12:40 AM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा आज, दुर्गा मंदिरों में उमड़ रही है भक्तों भीड़

संसू,रेणुग्राम(अररिया): दशहरे का त्यौहार अब चरम की ओर अग्रसर है।विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।शनिवार को मैया की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसके साथ ही देवी दुर्गा के पट आम भक्त जन के लिये खुल जायेगा। इसको लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। अरिया शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना एवं आरती को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।खासकर कोशी कॉलोनी दुर्गा मंदिर,काली बाजार अड़गरा दुर्गा स्थान,ठाकुरवाड़ी दुर्गा स्थान,समीति दुर्गा मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में संध्या के समय द्वीप प्रज्वलित करने के लिये बालिकाओं एवं महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा स्थलों पर मेला लगना शुरू हो गया है।इसमें बच्चों व महिलाओं की भीड़ लगातार पहुंचने लगी है।वहीं अररिया,फारबिसगंज, जोकीहाट, पलासी,बथनाहा, नरपतगंज,रानीगंज,भरगामा, फूलकाहा सहित गांव शहर के दुर्गा स्थानों पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है।कुछ दुर्गा स्थानों पर छागर पाठे की बलि भी शुरू हो गई है।जानकारों की माने तो नवमीं में हजारों की संख्या में पाठों की बलि दी जायेगी।इधर दशहरे को लेकर अगले तीन चार दिन भरपूर उत्साह एवं उल्लास से युक्त रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय के प्रमुख दुर्गा स्थान -

काली बाजार अड़गरा दुर्गा स्थान, अररिया समिति दुर्गा मंदिर, .रामकृष्ण आश्रम दुर्गा स्थान, अररिया ठाकुरबाड़ी दुर्गा स्थान, कोशी कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित मां दुर्गेश्वरी मंदिर, अररिया कोर्ट स्टेशन दुर्गा मंदिर, पुराना मंडल कारा दुर्गा स्थान, आरएस की मां असुरविनाशिनी दुर्गा मंदिर व अन्य दुर्गा मंदिर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.