षष्ठी के दिन होगी नवपत्रिका स्नान अनुष्ठान
-शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की अर्चना की तैयारी पूरी फोटो नंबर 03 एआरआर 08 व 09 कैप्शन
-शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की अर्चना की तैयारी पूरी
फोटो नंबर 03 एआरआर 08 व 09
कैप्शन: सपरिवार देवी दुर्गा की प्रतिमा व पंडाल निर्माण में लगे कारीगर
संसू., फारबिसगंज (अररिया): शारदीय दुर्गोत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को शहर के कई स्थानों पर जहां शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा जी सहित अन्य प्रतिमाओं को वेदी पर बैठा कर उन्हें अंतिम रूप सज्जा दी जा रही है। वहीं अन्य कुछ पंडालों में शाम तक मूर्ति बैठाए जाने की जानकारी दी गई। हांलांकि सभी स्थानों में पंडाल निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार षष्ठी तिथि (छठे दिन की पूजा) तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे तथा दर्शन के लिए देवी के पट खोल दिया जाएगा। वहीं शारदोत्सव दुर्गा पूजा समिति के पुरोहित गोपाल आचार्य एवं पटेल चौक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पुरोहित शंभू बनर्जी और सुरेश झा ने बताया कि आज (गुरुवार शाम) को पवित्र बेल वृक्ष की बोधन पूजा व अनुष्ठान संपन्न होगा। फिर शुक्रवार सुबह षष्ठी विहित पूजनोपरांत नवपत्रिका स्नान आदि के विधान अनुष्ठित होंगे। जिसकी तैयारी को लेकर आयोजक एवं पुरोहित काफी व्यस्त देखें गएं। इधर प्रात: काल से ही विभिन्न पूजा मंडपों में दुर्गा पाठ एवं भजन कीर्तन की गूंज से उत्सवी माहौल परिलक्षित हो रहा है। जबकि ढाकों की लयवद्ध ताल ने मानों इस परिवेश में चार चांद लगा दिया है। वहीं विगत कई दिनों की लगातार बारिश से प्रभावित बाजार की रौनक भी एकबारगी लौट आई है और लोग खरीदारियों में जुट गए हैं।