Move to Jagran APP

मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत

संसू. अररिया पहले बाढ फिर सुखाड़ की मार झेल रहा अररिया जिले में दो दिनों से लगाता

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 12:32 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:35 AM (IST)
मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत
मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, किसानों को राहत

संसू., अररिया: पहले बाढ फिर सुखाड़ की मार झेल रहा अररिया जिले में दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है। इस तेज बारिश ने शहरी जीवन को अस्त व्यस्त जरुर कर दिया है। सभी मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। शहर के रहिका टोला, चित्रगुप्त नगर सहित कई मुहल्लों में घुटना भर पानी लग गया था। लोगों के घरों में पानी घुस गया था। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया था। वहीं नालियों के जाम हो जाने के कारण ओवरफ्लों होकर पानी सड़कों पर बह रहा था।

loksabha election banner

वहीं दूसरी ओर सुखाड़ की मार झेल रहे गांव के किसानों के चेहरे पर राहत और मुस्कुराहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। समय से पहले बाढ ने धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। जैसे तैसे बाढ के बाद किसान ने फिर धान की रोपनी की लेकिन रोपनी के बाद बारिश होना बंद हो गया और खेत में लगी धान की खेती सूखने लगी ।किसान बारिश नही होने से बिल्कुल निराश और हताश हो गए थे, लेकिन भगवान ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने धान के खेतों मे फिर से हरियाली वापस लौटा दी है। किसानों का कहना है कि अब धान की खेती अच्छी हो जाएगी। खेतों में लगी धान की खेती को लहलहाते देख किसानों के चेहरे पर सकुन और राहत की लकीरें स्पष्ट दिख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.