सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई
अररिया। वर्षों से विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के रूप में बेहतर सेवा दे रहे शिक्षक चंदेश्वरी
अररिया। वर्षों से विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के रूप में बेहतर सेवा दे रहे शिक्षक चंदेश्वरी यादव के सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को प्रखंड के मध्य सह माध्यमिक विद्यालय दभड़ा-शरणपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील मोहन झा ने की जबकि संचालन कोऑर्डिनेटर नारायण पासवान ने बखूबी निभाया। वहीं प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सत्य नारायण मिश्र, सुशील मोहन झा शिक्षक शिक्षक राजीव कुमार झा, पंकज झा, सरोज कुमारी, पूनम कुमारी विकास कुमार झा ग्रामीण जयबोध मिश्र, दिनेश मिश्र, दिनेश साह आदि ने कहा कि चंदेश्वरी बाबू शारीरिक शिक्षक होने के बावजूद भी 11 वर्षों से इस विद्यालय को अपने मेहनत व कार्यशैली से मुकाम तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है। दर्जनों शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचकर शिक्षक को भावभीनी विदाई दी। लोगों ने अंग वस्त्र सहित विभिन्न आभूषणों एवं फूल मालाओं से सम्मानित कर विदाई दी। मौके पर ग्रामीण जयबोध मिश्र, चित्रबोध मिश्र, जय प्रकाश साह, दिलीप पोद्दार, राजकिशोर साह, दयानंद साह, सहायक शिक्षक मुरली पासवान, विकास कुमार झा, शिक्षिका नीतू कुमारी, मो. अबुल हसन, शैलेंद्र कुमार पंकज, पीताबंर झा, चेतनारायण झा, विशिस के अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव फूलों देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद थे।