Move to Jagran APP

पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रखंड के चंडी स्थान पलासी-पटेगना में हुआ समारोह सबका साथ सबका विकास से मिल रही प्रेरण्

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:13 AM (IST)
पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रखंड के चंडी स्थान पलासी-पटेगना में हुआ समारोह

loksabha election banner

सबका साथ सबका विकास से मिल रही प्रेरणा: बमबम

फोटो नंबर 07 एआरआर 16

कैप्शन: माला पहनाकर नवनिर्वाचित पटेगना मंडल अध्यक्ष बमबम साह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सूत्र.,ताराबाड़ी(अररिया): पटेगना भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पटेगना निवासी राजू कुमार साह उर्फ बमबम साह के चयन किए जाने से पटेगना मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए जश्न मनाए। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकार सुरेश रूंगटा व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा का आभार प्रकट करते हुए निष्पक्ष चयन करने तथा युवाओं को नेतृत्व सौपने के लिए साधुवाद दिया। अररिया प्रखंड के सार्वजनिक चंडी स्थान पलासी पटेगना में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर एक दूसरे को रंग अबीर लगाते तथा मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के मौके पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष साह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए मुझे पटेगना मंडल का दायित्व सौपा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए अधिक से लोगों को भाजपा से जोड़कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा। साथ ही सबका साथ सबका विकास स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजयुमो जिला प्रभारी राजीव कुमार ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए पार्टी हित के लिए बम बम के चयन को सही बताया है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामानंद सिंह यादव, नवीन आनंद, जयकृष्ण साह, पंचानंद झा, दुर्गानंद झा, बिनोद झा, सुभाष मिश्र, नितिन आनंद, बालकृष्ण झा, शम्भूनाथ झा, अर्जुन झा, मणि सिंह, राजू सिंह, योगेंद्र मंडल, अभिनाश कुमार सिंह, सूर्यानंद यादव, उज्वल कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.