विहिप व बजरंग दल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
संवाद सूत्र.फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज कॉलेज चौक के समीप बुधवार को विहिप व बजरंग
संवाद सूत्र.,फारबिसगंज, (अररिया): फारबिसगंज कॉलेज चौक के समीप बुधवार को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता एवं उसके परिवार की हुई निर्मम हत्या के विरोध में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री व कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुतला दहन की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल अररिया जिला सह संयोजक नीरज निराला ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में हिदुओं पर अत्याचार हो रहा है एवं उन्हें निर्दयता पूर्वक मारा जा रहा है। ममता बंगाल में हिदुओं को डराकर रखना चाहती है। ममता के इशाहरे पर प्रशासन अपराधियों के पकड़ने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। वहीं विश्व हिदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत प्रमुख ,परियोजना श्वेताभ मिश्रा ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व से मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में हो रही हिसक वारदातों को देखते हुए राष्ट्रपति शासन जल्द से जल्द लगाई जाय। निराला ने कहा कि ममता बनर्जी वोट एकत्रित करने के लिए बार बार हिदुओं के उपर अत्याचार कर रही है। उनके ऊपर झूठे मुकदमे पर मुकदमे कराए जा रहे हैं। ममता की तुष्टीकरण पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की हो रही है। मौके पर रोहित मंडल, अखिलेश यादव, विवेक यादव, राजा यादव, पप्पू कुमार मंडल, मंटू यादव, पंकज यादव, कन्हैया यादव, कृष्णा यादव, शोभा कांत यादव, भागवत यादव, शंकर कुमार, रोशन सिंह राजपूत, सुबोध सिंह राजपूत, अभिमन्यु यादव, मनीष ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।