भक्तिभाव से हुई मां लक्ष्मी की पूजा, माहौल बना भक्तिमय
जागरण संवाददाताअररिया शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण श्री चित्रगुप्त मंदिर पि
जागरण संवाददाता,अररिया: शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार की संध्या भक्ति भाव के साथ लक्ष्मी जी की पूजा की गई। जिसमें शहर के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूजा से माहौल भक्तिमय बन गया।
इससे पूर्व रविवार की सुबह मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूजा समिति का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूजा समिति के संरक्षक के रूप में सत्येंद्र नाथ शरण व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के अलावा अध्यक्ष प्रताप जैन, उपाध्यक्ष आनंद रंजन, सचिव दीपक कुमार सिन्हा, उपसचिव फणीन्द्र रंजन वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्की रंजन वर्मा सहित विशेष सहयोगी रामाकांत जायसवाल का चयन किया गया। पारित प्रस्ताव में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद शरण वर्मा ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें लक्ष्मी पूजन के अलावा बजरंगबली की पूजा, श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा तथा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगे। यह भी कहा गया कि पूजा कमिटि के द्वारा किये जाने वाले सभी पूजा कार्यक्रमों में मंदिर कमेटी हर तरह से सहयोग देगी। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद सिन्हा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद शरण वर्मा, संरक्षक बीएन वर्मा, उपाध्यक्ष डीके सिंहा, सचिव रंजीत कुमार मीडिया प्रभारी सह अंकेक्षक विनीत प्रकाश राजा, संयुक्त सचिव दीपक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष आनंद रंजन उर्फ सुकू एवं कार्यकारिणी सदस्यों में आनंद मोहन प्रसाद सिन्हा, संजीत कुमार, आकाश रंजन वर्मा, राजीव रंजन वर्मा उर्फ डब्लू जी, विनय कुमार वर्मा, किशोर शरण, सत्येन नाथ शरण, किशोर कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
वहीं 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा धूमधाम से मनाए जाने को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया।