मंदिरों में जाकर भक्तों ने की मां शेरावाली की पूजा
आज मंदिरों में होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना संसू. जोकीहाट (अररिया) माता के दर्श
आज मंदिरों में होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना
संसू., जोकीहाट, (अररिया): माता के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को उमड़ पडी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां अंबे के महागौरी रूप का दर्शन कर मन वांछित फल मांगा। इस अवसर पर लोग फूल, बेलपत्र, नारियल, मिष्ठान्न चढाए। खासकर जोकी बाजार के रामजानकी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, पुराना हाट दुर्गा काली मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी भीड़ रही। इसके अलावा दुर्गा मंदिर जहानपुर, बहारबाडी, रहिकपुर, टेकनी, कलकली, उखवा, बागनगर, गैरकी आदि मंदिरों में भी भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां शेरावाली की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कीर्तन, भजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, संध्या आरती से माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिख रहा है। उधर नवमीं की पूजा अर्चना के लिए सभी मंदिरों में भव्य तैयारी की जा रही है। आज सिद्धिदात्री की पूजा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने कडी व्यवस्था की है। सभी पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। जोकीहाट सीओ अरविद कुमार अजीत तथा जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने रविवार को पूजा पंडालों में घूम घूमकर जायजा लिया। जोकीहाट सीओ अरविद कुमार अजीत, बीडीओ रंजीत कुमार रंजन, जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव, महलगांव थानाध्यक्ष प्रेम बल्लभ मिश्रा, अनि प्रदीप कुमार, दयानंद पैक, सअनि जितेंद्र कुमार शर्मा, आफताब खान, अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए हैं।