पूजा मंडपों का पट खुला, दर्शनार्थियों में उत्साह
संसू.फारबिसगंज (अररिया)- शुक्रवार को षष्ठी पूजा के दिन शहर के सार्वजनिक पूजा पंडालो
संसू.,फारबिसगंज (अररिया)- शुक्रवार को षष्ठी पूजा के दिन शहर के सार्वजनिक पूजा पंडालों में देवी दुर्गा की पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। माता दुर्गा सहित अन्य देवताओं के आलौकिक श्रृंगार संपुष्ट नयनाभिराम प्रतिमा एवं एक से बढ़कर एक पंडालों की भव्यता देख लोग भाव विभोर हो रहे हैं। दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्य भी कारणवश फूले नहीं समा रहे हैं।
वहीं शुक्रवार प्रात:काल से ही पूजा स्थलों पर षष्ठी पूजा एवं कल्पादि आरंभ को लेकर व्यस्तता बनी रही। षष्ठी निमित्त देवी दुर्गा की समर्चा के उपरांत पूजारी गण देवी की अधिवास एवं नवपत्रिका स्नान अनुष्ठानों की तैयारी में जुटे हुए थे। पूजारियों ने बताया कि केले के पेड़ को प्रतिष्ठित पोखर अथवा पवित्र जलाशय में मंत्रोच्चार के मध्य स्नान करवाकर प्रतिमाओं की वेदी पर स्थापित करने की विधान को नवपत्रिका स्नान अनुष्ठान कहा जाता है। कुल मिलाकर षष्ठी के दिन देवी के पट खुलते ही नानाविध धार्मिक आयोजन एवं इससे संबंधित मंत्रों के उच्चारण से सभी ओर गुंजायमान है। श्रद्धालुगण भी बने आस्था पूर्वक शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में समर्पित हैं।