Move to Jagran APP

अररिया : बाढ़ पीड़ितों के लिए फीका रहेगा दशहरा

संसू. जोकीहाट (अररिया) प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 12:37 AM (IST)
अररिया : बाढ़ पीड़ितों के लिए फीका रहेगा दशहरा

संसू., जोकीहाट, (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को अबतक मुआवजा के छह हजार रुपये नहीं मिले हैं। राशि से वंचित पीड़ितों में आक्रोश है। पथराबाड़ी पंचायत में अबतक करीब एक हजार लाभुकों को जीआर राशि नहीं मिली है। पथराबाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नन्हे राजा ने बताया कि उनके पंचायत में एक हजार ऐसे बाढ़ पीड़ित हैं जिन्हें 2017 में छह हजार रुपये मिले थे लेकिन इस बार तीन माह गुजरने के बावजूद पीड़ितों को राशि नही मिली। लोग प्रखंड से लेकर जिला आपदा कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पीड़ितों की कोई सुनने वाला नहीं है। राशि से वंचित लोग छोटे किसान तथा गरीब तबके के हैं। पथराबाड़ी पंचायत वार्ड नंबर तीन की महिला मसोमात बुचिया देवी , पति स््वर्गीय गुलफा मल्लिक ने बताया कि 2017 में आपदा का छह हजार रुपये मिली थी लेकिन अबतक इस बार नहीं मिली है। छोटे छोटे बच्चों का लालन पालन मुश्किल हो रहा है। कोई नही सुना है। पथराबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर चार की मोसोमात अरबुन, पति तौहीद, मो हदीस, पिता अबुल, हरदार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर दस नौआ ननकार के आरबुन, महमूदा, बीबी आमना, आशमां सहित कुल 384 लोगों को राशि नही मिली है। इसी तरह केसर्रा, सिसौना, सिमरिया, काकन, मटियारी, चक ई, महलगांव, बगडहरा, डूबा सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित रोज खाता में छह हजार रुपये आने का इंतजार करते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.