प्लास्टिक बरामदगी को लेकर की गई छापेमारी से मचा हड़कंप
- नप के ईओ के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान - छापेमारी में 18 हजार रुपये जुर्माना
- नप के ईओ के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान
- छापेमारी में 18 हजार रुपये जुर्माना व 19 किलो प्लास्टिक हुआ बरामद
फोटो नंबर 12 एआरआर 27
कैप्शन: छापेमारी अभियान में शामिल ईओ एवं अन्य
संवाद सूत्र, फारबिसगंज,(अररिया): फारबिसगंज शहर में मंगलवार को प्लास्टिक बैन के बावजूद कुछ व्यवसायियो द्वारा चोरी छिपे प्लास्टिक के उपयोग की खबर को लेकर नगर परिषद के ईओ दीपक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान नगर परिषद कर्मियों के साथ ईओ ने शहर के सदर रोड, छुआपट्टी, स्टेशन चौक, पटेल चौक, अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर लगभग एक सौ से अधिक प्रतिष्ठानों में चेकिग की। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि प्लास्टिक बैन छापेमारी अभियान में लगभग 19 किलो प्लास्टिक के साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक आपूर्तिकर्ता को पकड़ना था जिसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर छापेमारी अभियान में पुलिस बल के साथ प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन, कनीय अभियंता विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल, मो. वसीम, सत्यप्रकाश साह सहित अन्य मौजूद थे।