किशोरी को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संसू.पलासी (अररिया) थाना क्षेत्र के किसान चौक स्थित दशहरा मेला से लौटने के दौरान एक 15 व
संसू.,पलासी (अररिया): थाना क्षेत्र के किसान चौक स्थित दशहरा मेला से लौटने के दौरान एक 15 वर्षीया किशोरी को अगवा कर गुम करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अपहृता के दादा ने पलासी थाना में आधा दर्जन नामजद सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका थाना कांड संख्या 344/19 के तहत पनडुब्बी गांव के विवेक कुमार ठाकुर, गगन कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, पूर्णियां जिला के जलालगढ़ थानान्तर्गत परमानपुर के निखिल कुमार विश्वास, सहित अन्य लोगों को आरोपित किया है। घटना बीते आठ अक्टूबर देर संध्या की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बताया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उनकी पंद्रह वर्षीया पोती बीते आठ अक्तूबर की संध्या करीब पांच बजे किसान चौक पर मेला देखने गई थी। देर संध्या हो जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी, तो खोजबीन आरंभ की गई। खोजबीन में जानकारी मिली कि उक्त लोगों ने रास्ते से ही उनकी पोती को अगवा कर कहीं गुम कर दिया है। इस मामले में विवेक कुमार के परिजनों से पुछने गया, जो कई वर्षों से अपने माता-पिता के साथ अपने नाना के यहां रहता है। इस दौरान उनके परिजनों ने अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देकर उन्हें भगा दिया। साथ ही सूचक ने अपनी पोती के साथ उक्त लोगों द्वारा अप्रिय घटना की आशंका जाहिर करते हुए पलासी थाना से अपनी पोती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।