लक्ष्मीपूजा को लेकर बुद्धिजीवियों ने की बैठक
अररिया रविवार को लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण श्री
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:10 AM (IST)
अररिया: रविवार को लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त मंदिर में संध्या लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद शरण वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी पूजा के लिए सुबह बुद्धिजीवियों की बैठक मंदिर प्रांगण में बुलाई गई हैं। इसके लिए मंदिर समिति से सभी संरक्षकगण, पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी सदस्य गण को जानकारी दे दी गई है। मंदिर समिति के सचिव रंजीत कुमार एवं मीडिया प्रभारी विनीत प्रकाश राजा ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 29 अक्टूबर 2019 को चित्रगुप्त महाराज जी की होने वाली पूजा के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें