इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 33 ग्राम स्मैक और विदेशी करेंसी के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 3 नेपाली नागरिक शामिल
इंडो-नेपाल सीमा पर सिकटी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पांच तस्करों को 33.05 ...और पढ़ें

5 तस्कर गिरफ्तार
HighLights
सिकटी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाया।
इंडो-नेपाल सीमा पर पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए।
33.05 ग्राम स्मैक और नेपाली करेंसी बरामद हुई।
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एसएसबी और सिकटी पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसबी 52वीं वाहिनी सिकटी कंपनी के कृष्णा कुमार मीणा तथा सिकटी थाना के प्रशिक्षु पुअनि सौरभ कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच तस्कर को 33.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 31 हजार 835 नेपाली रुपए भी बरामद किए गए है।
स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान एसएसबी व सिकटी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बौका मजरख वार्ड संख्या एक के रास्ते स्मैक लेकर कुछ लोग सिकटी जानेवाले हैं।
सूचना पर संयुक्त टीम ने बौका मजरख वार्ड संख्या एक सीमा से भारतीय क्षेत्र में करीब 200 मीटर अंदर स्मैक के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक में रखा भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। डीडी किट से जांच में वह स्मैक पाया गया।
सिकटी पुलिस का अभियान लगातार जारी
गिरफ्तार तस्करों में सिकटी थाना क्षेत्र के बौका मजरख वार्ड संख्या एक के दयानंद पासवान (39), विक्रम कुमार पासवान (19), नेपाल के मोरंग जिला के झपड़तल थाना क्षेत्र के डैनिया वार्ड संख्या नौ के वासुदेव पंडित (27), आनंद कुमार राजवंसी और सोनवर्षी, वार्ड संख्या पांच के सतीश कुमार शर्मा (26) बताया जा रहा हैं।
तस्करों ने पुलिस के समक्ष स्मैक ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के संजय साह से लेने की बात कबूल की है। स्मैक बरामदगी के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अररिया जेल भेज दिया गया। सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सिकटी पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
