नगर परिषद से प्लास्टिक बहिष्कार को ले निकली जागरूकता रैली
अररिया। हम सब का एक ही नारा प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा आदि नारों के साथ फारबिसगं
अररिया। हम सब का एक ही नारा प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा आदि नारों के साथ फारबिसगंज में मंगलवार को प्लास्टिक पर बैन को लेकर नगर परिषद से मुख्य पार्षद सुनीता जैन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली। जागरूकता रैली में प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर मोहम्मद यूनुस अंसारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार, उप मुख्य पार्षद मोती खान एवं वार्ड पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में भारत स्काउट गाइड, एनसीसी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से निकलकर अस्पताल रोड, बस स्टैंड, पटेल चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड होते हुए पुन: नगर परिषद पहुंचकर संपन्न हो गया। मुख्य पार्षद सुनीता जैन ने कहा कि आगामी 14 दिसंबर से प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन होगा। जिसके कारण शहर के लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए यह रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, मिट्टी सभी के लिए हानिकारक है। इसलिए इसका उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए उन्होंने शहर के सभी वासियों से अपील की एवं प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया। प्रभारी एसडीओ मोहम्मद यूनुस अंसारी ने कहा कि प्लास्टिक का बहिष्कार के लिए शहर के आम जनों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। इनके सहयोग से ही इस काम को पूरा किया जा सकता है। रैली के दौरान सभी लोगों ने प्लास्टिक बहिष्कार करने का संकल्प लिया। मौके पर रैली में वार्ड पार्षद प्रीतम गुप्ता, शिवाली रंजन, चांदनी ¨सह, मालदा खातून, इलियास मंसूरी, अंजनी ¨सह, शिक्षक मनोज मेहता, घनश्याम मंडल, राजेश वाल्मीकि, आर्यन कुमार, आयुष कुमार, मनोज भारती, गजेंद्र नारायण ¨सह, विनोद ¨सह, मुकेश कुमार पांडे, विनय कुमार, शिव शंकर तिवारी, योगासन मंडल, प्रदीप साहनी, कुद्दुश संसारी, लड्डू ¨सह आदि मौजूद थे।