रोहतास की अपहृत नाबालिग लड़की परवाहा से बरामद
अररिया। मंगलवार को रोहतास पुलिस ने फारबिसगंज पुलिस के सहयोग से तीन माह पूर्व रोहतास के
अररिया। मंगलवार को रोहतास पुलिस ने फारबिसगंज पुलिस के सहयोग से तीन माह पूर्व रोहतास के बरारी थाना क्षेत्र स्थित ¨सदूरवार से अपहृत नाबालिग लड़की को परवाहा के डोमी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ रोहतास के बरारी थाना ले गई जबकि आरोपी युवक मुकेश कुमार फरार बताया जा रहा है। बरारी थाना के एएसआई नायक मांझी ने बताया कि 26 मार्च को अपहृत लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए जाकिर हुसैन बैंड पार्टी के मालिक सहित अन्य कर्मी एवं डांसर मुकेश कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया था।खोजबीन में पता चला कि अपहृत लड़की फारबिसगंज के परवाहा गांव में है। जब पुलिस परवाहा पहुंची तो डोमी के घर में अपहृत लड़की के अलावा अन्य कोई सदस्य मौजूद नही था। बताया गया कि अपहृत लड़की नौवीं की छात्रा है। इस मामले में बरारी थाना में 366(ए)34 का मामला दर्ज है। बरारी थाना की पुलिस टीम में महिला सिपाही संध्या कुमारी एवं भारती कुमारी के अलावा फारबिसगंज थाना से एएसआई आस नारायण ¨सह एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।