चेक पोस्ट पर ध्यान दीजिए हुजूर..
अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए नेपाल से सटे बिहार के सात जगहों पर नए चेक पोस्ट ब
अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए नेपाल से सटे बिहार के सात जगहों पर नए चेक पोस्ट बनाने की भारत सरकार की योजना अबतक अधर में लटकी हुई है। जिले के कुर्साकांटा प्रखंड का सीमाई क्षेत्र कुआड़ी में भी चेक पोस्ट बनना था। चेक पोस्ट नहीं होने से भारत-नेपाल की खुली सीमा का भारत विरोधी तत्व व तस्कर फायदा उठा रहे है।
एडीशनल कमिश्नर बीसी गुप्ता ने 21 नवंबर 2007 को ही इस बात की जानकारी दी थी और उन्होंने कहा था कि भारत व नेपाल सरकार के बीच वार्ता हो चुकी है। भारत नेपाल सीमा पर अररिया-जोगबनी तथा किसनगंज के गलगलिया के बीच कोई चेक पोस्ट नही होने के कारण समस्याएं उत्पन्न रही है। कुआड़ी में नये चेक पोस्ट बनने से लोगों को लाभ होगा। सीमावर्ती क्षेत्र कुर्साकांटा व सिकटी के लोगों का कहना है कि जोगबनी से गलगलिया के बीच चेक पोस्ट नहीं रहने के कारण भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्रों के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।