परमान के जलस्तर में वृद्धि, दर्जन भर गांवों में बाढ़ की स्थिति
By Edited By: Published: Tue, 19 Aug 2014 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 08:47 PM (IST)
फोटो- 19 एआरआर- 16
कैप्शन-
-परमान नदी पर बने चंद्रशेखर बांध पर बढ़ा पानी का दबाब
जोकीहाट(अररिया)संसू: प्रखंड से प्रवाहित होने वाली नदियों के जलस्तर में वृद्धि से करीब एक दर्जन गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परमान नदी में आयी बाढ़ से चंद्रशेखर बांध पर दबाव बढ़ गया है। बांध के आसपास कटान का खतरा मंडरा रहा है।
उधर, बाढ़ के कारण बंगलाकोल, मजगांवा, भूना, दुर्गापुर, शादीपुर, केलाबाड़ी, मछैला आदि गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। वहीं, बकरा नदी से मझुवा, रमरै, रहड़िया, फर्साडांगी, मटियारी आदि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी के कारण सैकड़ों एकड़ में लगे फसल डूब गये हैं। वहीं, कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि से जहानपुर, खुट्टी, सतघरा, बलिया टोली, थाकी, मजकुरी आदि गांव के खेत बाढ़ में डूब गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें