विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TATA Nexon.ev ADAS सुरक्षा तकनीक के साथ नया अवतार, बढ़ी सुरक्षा और प्रीमियम फीचर्स!

Published: Wed, 10 Sep 2025 06:24 PM (IST)

TATA.ev ने अपनी लोकप्रिय Nexon.ev को ADAS सुरक्षा तकनीक से लैस किया है। नए अपडेट के साथ यह भारत की ...और पढ़ें

TATA Nexon.ev ADAS सुरक्षा तकनीक के साथ नया अवतार
TATA Nexon.ev ADAS सुरक्षा तकनीक के साथ नया अवतार

HighLights

  1. Tata Nexon.ev 45 में अब ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है।
  2. नेक्सन ईवी पर 5-स्टार सेफ्टी और लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता TATA.ev ने आज अपनी पॉपुलर Nexon.ev को ADAS सेफ्टी तकनीक से लैस कर दिया है। इसे नया अपडेट मिलने के साथ ही यह भारत की नंबर 1 EV को सुरक्षा के एक नए लेवल पर पहुंच गई है। इसके अलावा, कार के प्रीमियम अनुभव को बढ़ाने के लिए इसमें रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स के दिए गए हैं।

नए वेरिएंट और कीमतें

ADAS और अन्य फीचर्स के साथ इसे नए वेरिएंट भी दिए गए हैं, जो Empowered +A 45, Empowered +A 45 #DARK और Empowered +A 45 Red #DARK है। इसमें से Empowered +A 45 की एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये, Empowered +A 45 #DARK वेरिएंट की एक्स-शोरूम 17.49 लाख रुपये और Empowered +A 45 Red #DARK वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये है।

Tata Nexon.ev में मिलेगी एडवांस्ड सेफ्टी

Nexon.ev 45 में कई बेहतरीन ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है। इन फीचर्स में ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन (TSR), लेन कीप असिस्ट (LKA), फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और हाई बीम असिस्ट (HBA) शामिल है।

Nexon.ev #DARK एडिशन की खासियतें

यह नया #DARK एडिशन एक्सटीरियर और इंटीरियर में पूरी तरह से ब्लैक-आउट थीम के साथ आता है। इसमें ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं। इसकी वास्तविक दुनिया में रेंज 350-370 किमी है और यह 40 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ, व्हीकल टू व्हीकल (V2V) चार्जिंग, व्हीकल टू लोड (V2L) टेक्नोलॉजी और एक खास यूजर इंटरफेस वाली 31.24 सेमी की टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं मिलती है।

सेफ्टी और वारंटी में भी नंबर 1

  • Tata Nexon.ev के नए वेरिएंट्स 5-स्टार भारत-NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे अब पूरी Nexon.ev लाइन-अप 5-स्टार प्रमाणित हो गई है। इसके अतिरिक्त, Nexon.ev 45 के पहले मालिक को लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी भी दी जा रही है, जो ग्राहकों को पूरी तरह से मानसिक शांति प्रदान करती है।
  • इस मौके पर टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा कि ADAS सुरक्षा तकनीक और #DARK एडिशन के लॉन्च के साथ, हम Nexon.ev में एक अलग और परिष्कृत सौंदर्य ला रहे हैं, साथ ही इसकी सुरक्षा और प्रीमियम साख को और भी बढ़ा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।