विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में लॉन्च: मिले 5 राइडिंग मोड्स, 743cc ऑयल कूल्ड इंजन और कई फीचर्स

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:12 AM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750: भारत में रॉयल एनफील्ड हिमालयमन 750 के 4.89 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर 5 राइडिंग मोड्स और 743cc इंजन के साथ लॉन्च कर दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने भारत में Himalayan 750 को 4.89 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। वहीं, Viking Bronze और Siberia White की एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपए है। इसके अलावा, कस्टम लगेज के साथ तैयार की गई फ्लैगशिप Antarctic Silver की एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपए है। Himalayan 750 को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

Feature Royal Enfield Himalayan 750 Specifications
Ex-Showroom Price ₹4.89 Lakh – ₹6.29 Lakh (5 Variants)
Engine 743cc, Twin-Cylinder, Oil-Cooled, 6-Speed Gearbox
Power & Torque 55 hp @ 7,000 rpm | 63 Nm @ 5,000 rpm
Key Features 5 Riding Modes, Cruise Control, TFT Dash with Google Maps & TPMS
Safety Dual-Channel & Cornering ABS, Lean-Sensitive Traction Control
Suspension & Tyres Showa 43mm USD Forks (F), Monoshock (R) | 19-inch (F) & 17-inch (R)
Weight & Fuel Tank 224 kg Kerb Weight | 17.8 Litres Fuel Tank | 815 mm Seat Height

Royal Enfield Himalayan 750 इंजन

Himalayan 750 में नया 743cc में नया ट्विन-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है जिसे 7,000rpm पर 55hp की पावर और 5,000rpm पर 63nm का टॉर्क जनरेट करता है। Royal Enfield के मुताबिक इस टॉर्क का 90% हिस्सा 3,500rpm से ही मिलने लगता है। इस इंजन को ETB, स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।

himalayan 750 launch

कैसा है इसका डिजाइन?

Himalayan 750 के डिजाइन की बात करें तो Royal Enfield ने कुछ विंड प्रोटेक्शन के साथ फंक्शन-ओवर-फार्म को अपनाया है। फ्रंट विंडशील्ड की ऊंचाई को अपने मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें सर्कुलर हेडलैंप दिए गए हैं जो काफी हद तक Himalayan 450 जैसे लगते हैं।

himalayan 750 launch bike

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

ETB के साथ Himalayan 750 में अब क्रूज कंट्रोल मिलता है और साथ ही इसमें 5 राइडिंग मोड्स Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom दिए गए हैं जो इंजन मैपिंग, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी चीजों को कंट्रोल करता है। Himalayan 750 में TFT ट्रिपर डैश दिया गया है लेकिन इसमें नए और बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं।

इसके अलावा, Google Maps Mirroring के साथ यह क्लस्टर अब TPMS की जानकारी भी दिखाता है और इसे कंट्रोल करने के लिए Royal Enfield ने खास स्विचगियर दिया है।

himalayan 750 tft

Himalayan 750 फ्रेम और सस्पेंशन

बॉक्स-सस्पेंशन स्पाइन फ्रेम में इंजन को एक स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक में आगे Showa 43mm USD फोर्क्स और पीछे रियर मोनो-शॉक पर सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन ट्रैवल आग 190mm और पीछे 170mm है जिसमें फ्रंट फोर्क्स को कंप्रेशन, रिबाउंड और प्रीलोड के लिए एडजस्ट किया जा सकता है जबकि रियर में रिमोट डायल के कंट्रोल होने वाला प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टमेंट मिलता है।

ब्रेकिंग हार्डवेयर में आगे ट्विन फ्लोटिंग डिस्क सेटअप और पीछे सिंगल-डिस्क सेटअप शामिल है जो डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ-साथ कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल से जुड़ा है।

himalayan 750 bike

Himalayan 750 वजन और फ्यूल टैंक

Royal Enfield Himalayan 750 का व्हीलबेस 1,522mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm, लंबाई 2,185mm, चौड़ाी 840mm और ऊंचाई 1,450mm है। इस बाइक में सीट हाइट 815mm, कर्ब वेट 224kg और 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस एडवेंचर मोटरसाइकल में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिसमें आगे 110/80-R19 और पीछे 150/70-R17 साइज के रेडियल टायर्स लगे हैं।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield ला रही है 250cc की सस्ती हाइब्रिड बाइक; मिलेगा 50kmpl से ज्यादा माइलेज, कितनी होगी कीमत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।