विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Renault Kiger Facelift भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुई, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Published: Sun, 24 Aug 2025 06:17 PM (IST)

Renault Kiger Facelift देश में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें

Renault Kiger Facelift को भारत में लॉन्‍च किया गया। जानें डिटेल।
Renault Kiger Facelift को भारत में लॉन्‍च किया गया। जानें डिटेल।

HighLights

  1. Renault Kiger Facelift को भारत में लॉन्‍च किया गया
  2. एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में हुए कई कॉस्‍मैटिक बदलाव
  3. एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत लाख रुपये रखी गई

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में देश में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स और इंजन के साथ अपने उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। रेनो की ओर से भी इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली काइगर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Renault Kiger Facelift

रेनो की ओर से भारत में काइगर को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को रेनो की ओर से 24 अगस्‍त को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है।

क्‍या हुए बदलाव

निर्माता की ओर से काइगर फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए हैं। इसके एक्‍सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में भी कई बदलावों को किया गया है। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी दिया गया है। साथ ही इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

रेनो की ओर से इस एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया गया है। इसमें पहले की ही तरह एक लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 72 और 100 पीएस की पावर और 96 और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।  इस इंजन को मैनुअल, एएमटी (AMT) और सीवीटी (CVT) ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ पेश किया गया है।

कितनी है कीमत

रेनो की काइगर फेसलिफ्ट को भारत में 6.29 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

रेनो की ओर से भारत में काइगर को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Tata Punch, Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Syros, Kia Sonet जैसी एसयूवी के साथ होता है।