विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Michelin X Multi Energy Z2 टायर लॉन्च, मिलेगा 13% तक बेहतर माइलेज और 25% ज्यादा लाइफ

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:00 PM (IST)

Michelin ने भारत में X Multi Energy Z2 ट्रक और बस टायर लॉन्च किया है। इसमें 13% तक फ्यूल सेविंग, 25% ज्यादा टायर लाइफ और बेहतर मजबूती का दावा है।

Michelin ने लॉन्च किए नए फ्यूल एफिशिएंट ट्रक और बस टायर

Michelin ने लॉन्च किए नए फ्यूल एफिशिएंट ट्रक और बस टायर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Michelin ने भारतीय बाजार में अपना नया MICHELIN X Multi Energy Z2 ट्रक और बस टायर लॉन्च किया है। यह टायर भारतीय स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। साथ ही इसका भारतीय हाईवे पर टेस्ट किया गया है। यह ऑल पोजिशन श्रेणी में कंपनी का नया टायर है, जिसे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, लंबी टायर लाइफ और अधिक मजबूती के साथ पेश किया गया है।

कितनी है कीमत?

Michelin X Multi Energy Z2 की बिक्री भारत में 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यह टायर देशभर में Michelin Tyres & Service स्टोर्स और लगभग 300 अधिकृत Michelin डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। इस नए टायर का उद्देश्य फ्लीट ऑपरेटरों की परिचालन लागत घटाने, वाहनों की उत्पादकता बढ़ाने और उनके मुनाफे को बेहतर बनाने में मदद करना है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है।

13% तक फ्यूल सेविंग का दावा

Michelin X Multi Energy Z2 टायर अलग-अलग साइज में 6% से 13% तक फ्यूल सेविंग देने में सक्षम है। 295/80R22.5 ट्यूबलेस साइज में प्रमुख प्रतिस्पर्धी टायरों की तुलना में 6% तक और 295/90R20 ट्यूबलेस साइज में 13% तक फ्यूल की बचत का दावा किया गया है। यह अंतर फ्लीट ऑपरेटरों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि कंपनी के अनुसार, फ्यूल किसी फ्लीट के कुल खर्च का लगभग 50% हिस्सा होता है। ऐसे में फ्यूल की खपत कम होने से परिचालन लागत घटाने में मदद मिल सकती है। इस टायर की खासियत फ्यूल की बचत, संभावित रूप से अधिक टायर लाइफ, मजबूती और बेहतर हैंडलिंग है।

टायर लाइफ 25% तक ज्यादा

नए Michelin X Multi Energy Z2 की एक प्रमुख खासियत इसकी टायर लाइफ है। यह अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी टायर की तुलना में 25% तक ज्यादा चल सकता है। इसके लिए टायर में Carbion ब्लेंड का इस्तेमाल किया गया है, जो अधिक मजबूत और एकसमान ट्रेड कंपाउंड बनाने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि बेहतर टायर लाइफ से बार-बार टायर बदलने की जरूरत कम हो सकती है। इससे रिप्लेसमेंट पर होने वाला खर्च और वाहन के काम से बाहर रहने का समय घटाने में भी मदद मिल सकती है।

गीली और सूखी सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग

Michelin X Multi Energy Z2 के 295/80R22.5 साइज में गीली और सूखी, दोनों तरह की परिस्थितियों में बेहतर हैंडलिंग का दावा किया गया है। कंपनी की पेटेंटेड InfiniCoil+ टेक्नोलॉजी टायर के कॉन्टैक्ट पैच को बेहतर बनाने और उसकी पूरी लाइफ के दौरान स्थिरता बढ़ाने में मदद करती है।

कंपनी ने किया भारतीय हाईवे पर टेस्ट

Michelin के मुताबिक, फ्यूल सेविंग से जुड़े टेस्ट 22 से 28 जून 2026 के बीच नमक्कल से डिंडीगुल हाईवे पर एक Ashok Leyland 16-व्हीलर 4825 वाहन के साथ किए गए थे। फुटप्रिंट से जुड़े टेस्ट जुलाई 2026 में चेन्नई फैक्ट्री में किए गए। टायर की मजबूती से संबंधित परीक्षण भी जुलाई 2026 में चेन्नई स्थित Michelin UCH फैक्ट्री में किए गए थे। टायर लाइफ में 25% तक सुधार का दावा कंपनी की आंतरिक सिमुलेशन असेसमेंट और 2023 से 2025 के बीच जुटाए गए Michelin CES डेटा के एक्सट्रपलेशन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- भारत में वेंटिलेटेड सीट्स वाली 10 सबसे सस्ती कारें, एडवांस फीचर्स समेत दमदार इंजन से है लैस