विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Mercedes GLC Electric भारत में लॉन्च, 711km की रेंज और 39.1-इंच की स्क्रीन से लैस

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:38 PM (IST)

Mercedes GLC Electric को 78.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम में लॉन्च हुई है, जिसमें 711km रेंज, 94kWh बैटरी, 490hp पावर और 39.1-इंच Hyperscreen मिलती है।

भारत में लॉन्च हुई Mercedes GLC Electric

भारत में लॉन्च हुई Mercedes GLC Electric

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मर्सेडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mercedes GLC Electric को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। इसे कंपनी के एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी रेंज को लेकर दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 711 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि Mercedes GLC Electric और किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

Mercedes GLC Electric की कीमत

Mercedes GLC Electric (2)

Mercedes-Benz GLC Electric को भारत में 78.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसकी डिलीवरी दिवाली के आसपास से शुरू करने वाली है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री मार्च 2027 तक के लिए पूरी तरह से बुक हो चुकी है।

स्पेसिफिकेशन

Mercedes-Benz GLC Electric डिटेल्स

मॉडल

Mercedes-Benz GLC Electric

कीमत

₹78.50 लाख (एक्स-शोरूम)

वेरिएंट

GLC 400 4Matic

प्लेटफॉर्म

ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म

इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर

400V

बैटरी पैक

94kWh

इलेक्ट्रिक मोटर

डुअल इलेक्ट्रिक मोटर

मोटर पोजिशन

फ्रंट और रियर

ड्राइव सिस्टम

ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)

अधिकतम पावर

490hp

अधिकतम टॉर्क

800Nm

गियरबॉक्स

2-स्पीड गियरबॉक्स

0-100kmph की रफ्तार

4.3 सेकंड

अधिकतम रेंज

711km (WLTP)

स्टैंडर्ड AC चार्जर

22kW

DC फास्ट चार्जिंग

330kW

DC चार्जिंग क्षमता

10 मिनट में 300km की रेंज

व्हीलबेस

2,972mm

ICE GLC के मुकाबले लंबाई

140mm ज्यादा

ICE GLC के मुकाबले चौड़ाई

23mm ज्यादा

ICE GLC के मुकाबले ऊंचाई

12mm ज्यादा

ICE GLC के मुकाबले व्हीलबेस

84mm ज्यादा

अलॉय व्हील

20-इंच

स्टाइलिंग पैक

AMG Line (स्टैंडर्ड)

फ्रंट ग्रिल

914-पिक्सल इल्यूमिनेटेड ग्रिल

हेडलैंप

थ्री-पॉइंटेड स्टार डिजाइन LED DRLs

टेललैंप

थ्री-पॉइंटेड स्टार डिजाइन

एक्सटीरियर कलर

Sheer Blue, Lavender Silver, Obsidian Black, Opalite White Bright, Patagonia Red Metallic, Alpine Grey Solid

इंटीरियर कलर

Black, Beech Brown, Ivory Beige

डैशबोर्ड स्क्रीन

39.1-इंच Hyperscreen

स्क्रीन थीम

11 प्रीसेट थीम

साउंड सिस्टम

15-स्पीकर 3D Burmester

पैनोरमिक रूफ

इल्यूमिनेटेड स्टार्स के साथ

रूफ कंट्रोल

इलेक्ट्रॉनिक ओपेसिटी कंट्रोल

वायरलेस चार्जर

2

एम्बिएंट लाइटिंग

हां

AI फीचर्स

AI-इनेबल्ड फंक्शन

टेलगेट

पावर्ड टेलगेट

रियर सीट

पावर-फोल्डिंग

फ्रंट सीट

मसाज और हीटिंग फंक्शन

ADAS

Level-2 ADAS

ADAS हार्डवेयर

8 कैमरे और 5 रडार

पार्किंग असिस्ट

ऑटो पार्किंग असिस्ट

कैमरा

360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा

एयरबैग

9

बूट स्पेस

570 लीटर

फ्रंट ट्रंक (Frunk)

128 लीटर

सस्पेंशन

पैसिव डैम्पर्स

रियर-व्हील स्टीयरिंग

-

एयर सस्पेंशन

-

Mercedes GLC Electric (3)

Mercedes GLC Electric का डिजाइन

इसके फ्रंट में इल्यूमिनेटेड ग्रिल दी गई है, जिसमें 914 अलग-अलग पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। ये कार के पार्क होने, स्टार्ट होने और बंद होने के दौरान अलग-अलग पैटर्न में रोशनी करते है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।

Mercedes GLC Electric (6)

Mercedes GLC Electric के हेडलैंप और टेललैंप में थ्री-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाली LED DRLs दी गई हैं। इसमें AMG Line स्टाइलिंग पैक स्टैंडर्ड मिलेगा। स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसे एलिगेंट लुक देने के लिए बॉडी पर स्मूद लाइन्स और कर्व्ड सरफेस दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है, जिसमें टेललैंप और Mercedes लगा हुआ है।

Mercedes GLC Electric के डायमेंशन और कलर ऑप्शन

Mercedes GLC Electric (7)

इसकी लंबाई 140mm, चौड़ाई 23mm और ऊंचाई 12mm ज्यादा है। वहीं, इसका व्हीलबेस 84mm बढ़कर 2,972mm हो गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लाया गया है। इनमें शीयर ब्लू, लैवेंडर सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक, ओपलाइट व्हाइट ब्राइट, पेटागोनिया रेड मेटैलिक और एल्पाइन ग्रे सॉलिड (Sheer Blue, Lavender Silver, Obsidian Black, Opalite White Bright, Patagonia Red Metallic और Alpine Grey Solid) शामिल हैं।

Mercedes GLC Electric का इंटीरियर

Mercedes GLC Electric (4)

नई GLC Electric का सबसे बड़ा-सा केबिन दिया गया है। इसमें 39.1-इंच की हाइपरस्क्रीन दी गई है, जो पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई में फैली हुई है। यह कोई अलग-अलग स्क्रीन का सेटअप नहीं है, बल्कि एक सिंगल कंटीन्यूअस पैनल है, जिसमें बीच में बेजल या पार्टिशन नहीं दिया गया है।

हालांकि, इतनी बड़ी स्क्रीन के कारण केबिन में फिजिकल कंट्रोल्स की संख्या काफी कम हो गई है। यहां तक कि एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल्स भी स्क्रीन पर ही दिए गए हैं। इसके बावजूद स्क्रीन का ऑपरेशन काफी स्मूद है और इसमें हाई-डेफिनिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं।

Mercedes GLC Electric

केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए सेंटर कंसोल पर ब्लैक ओपन-पोर वुड फिनिश, AC वेंट्स पर मेटैलिक फिनिश और स्पीकर ग्रिल्स पर खास डिजाइन दिया गया है। SUV में 15-स्पीकर वाला 3D Burmester साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा AMG Line मॉडल में स्पोर्टी फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

Mercedes GLC Electric के फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामले में भी नई GLC Electric काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ इल्यूमिनेटेड स्टार्स दिए गए हैं। इस रूफ की ओपेसिटी को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा SUV में दो वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, AI-इनेबल्ड फंक्शन, पावर्ड टेलगेट और पावर-फोल्डिंग रियर सीट्स मिलती हैं।

Mercedes GLC Electric (5)

सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस के लिए इसमें 8 कैमरों और 5 रडार के साथ Level-2 ADAS दिया गया है। इसके अलावा ऑटो पार्किंग असिस्ट, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और 9 एयरबैग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आगे की सीटों में मसाज और हीटिंग फंक्शन दिया गया है, हालांकि इनमें वेंटिलेशन की सुविधा नहीं मिलती।

Mercedes GLC Electric का बूट स्पेस

इस इलेक्ट्रिक SUV में सामान रखने के लिए 570 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 128 लीटर का फ्रंक (Frunk) भी मिलता है। इस तरह इसमें कुल 698 लीटर की लगेज कैपेसिटी उपलब्ध है। बड़ी फैमिली के साथ सफर करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक उपयोगी फीचर हो सकता है।

Mercedes GLC Electric की बैटरी, मोटर और परफॉर्मेंस

Mercedes-Benz GLC Electric को भारत में 400 4Matic वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 94kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो आगे और पीछे लगे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है। इस डुअल मोटर सेटअप के कारण SUV में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

दोनों इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलकर 490hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। कंपनी के अनुसार, यह SUV महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। लगभग 2.5 टन वजन वाली इस फैमिली SUV के लिए यह काफी दमदार परफॉर्मेंस है।

इसमें दो-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। इसका पहला गियर बेहतर एक्सीलरेशन के लिए और दूसरा गियर ज्यादा एफिशिएंसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह SUV में परफॉर्मेंस और रेंज के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

Mercedes GLC Electric की रेंज और चार्जिंग

रेंज के मामले में Mercedes GLC Electric काफी प्रभावशाली है। इसमें 94kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 711 किलोमीटर की WLTP सर्टिफाइड रेंज देती है। हालांकि, वास्तविक ड्राइविंग रेंज सड़क, ट्रैफिक और ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकती है।

चार्जिंग के लिए कंपनी की तरफ से 22kW AC चार्जर स्टैंडर्ड दिया जा रहा है। वहीं, 330kW DC फास्ट चार्जर की मदद से महज 10 मिनट में 300 किलोमीटर की रेंज के बराबर चार्जिंग की जा सकती है। इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।