विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्‍च हो गई Maruti eVitara इलेक्‍ट्रिक एसयूवी, कितनी है कीमत, कैसे हैं फीचर्स और रेंज

Published: Tue, 17 Feb 2026 03:13 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी Maruti eVitara को लॉन्च कर दिया है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया गया है। लॉन्‍च के साथ इसे किस कीमत पर ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Maruti eVitara

मारुति की ओर से आज औपचारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई-विटारा को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 2025 में पेश किया जा चुका है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में निर्माता की ओर से सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है रेंज

मारुति की ओर से eVitara को एक से ज्‍यादा बैटरी विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 49KWh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी पैक को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे अधिकतम 128 किलोवाट पावर और 193 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स में एसईओ पार्थो बनर्जी ने कहा कि मारुति सुजुकी की EV स्ट्रैटेजी यह पक्का करने के लिए बनाई गई है कि e VITARA कस्टमर्स के लिए पहली EV चॉइस बन जाए। e VITARA 543 km से ज़्यादा की शानदार ड्राइविंग रेंज देती है, जिसे ‘e for me’ चार्जिंग इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है, जो उस भरोसे को दिखाता है जिस पर हमारे कस्टमर्स दशकों से भरोसा करते आए हैं। 1,500 से ज़्यादा EV-रेडी सर्विस सेंटर, खास तौर पर ट्रेंड NEXA EV रिलेशनशिप मैनेजर और डेडिकेटेड चार्जिंग मैनेजर के साथ, e VITARA पूरी तरह से मन की शांति देती है। हम BaaS के साथ आकर्षक फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्लान भी ला रहे हैं, साथ ही शुरुआती अपनाने वालों के लिए खास फायदे भी हैं जो e VITARA को एक शानदार ऑफर बनाते हैं।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इसे अभी सिर्फ BaaS के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके बाद प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये अतिरिक्‍त देने होंगे। यह इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है और इस कीमत पर एसयूवी को 31 मार्च तक खरीदा जा सकता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर तीन साल के बाद 60 फीसदी बायबैक का भी ऑफर दिया गया है।

किनसे होगा मुकाबला

Maruti E Vitara को निर्माता की ओर से मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor, Tata Curvv EV, Mahindra BE 6, Tata Harrier EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होगा।


क्या मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर पाएगी?