Mahindra XUV 3XO Launch LIVE: भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई XUV 3XO, जानें कैसे हैं फीचर और क्या है कीमत
Mahindra XUV 3XO Launch LIVE Updates: SUV बनाने वाली भारतीय कंपनी Mahindra की ओर से आज नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को लॉन्च कर दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी (Mahindra XUV 3XO) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। एसयूवी में कुछ ऐसे फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है, जो अपने सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं।
महिंद्रा ने गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स का खास ख्याल रखा है। इसमें Level-2 ADAS को महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर के तौर दिया गया है। इसमें ऑटो-होल्ड, हिल-स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO का मुकाबला मार्केट में पहले मौजूद नेक्सन, सोनेट, वैन्यू जैसी गाड़ियों से होता है।

गाड़ी के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और इसके साइड में10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
1.2 लीटर पेट्रोल 109bhp और 200Nm
1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल 129bhp और 230Nm
1.5 लीटर डीजल 115bhp और 300Nm
वेरिएंट्स कीमत (एक्स-शोरूम) दिल्ली
- MX1 Pro 7.49 लाख रुपये
- MX2 Pro 8.99 लाख रुपये
- MX2 Pro AT 9.99 लाख रुपये
- MX3 9.49 लाख रुपये
- AX5 10.69 लाख रुपये
- AX5L MT 11.99 लाख रुपये
- AX5L AT 13.49 लाख रुपये
- AX7 12.49 लाख रुपये
- AX7L 13.99 लाख रुपये
1.2-litre MPFi टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में MX1, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5 वेरिएंट मिलते हैं।
1.2-litre TGDi (direct injection) टर्बो पेट्रोल में AX5L, AX7, AX7L वेरिएंट में मिलते हैं।
1.5-litre डीजल में MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX7, AX7L वेरिएंट मिलते हैं।
इसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होने वाली है और डिलीवरी 26 मई से शुरू होगी।

गाड़ी का लुक और डिजाइन कंपनी ने इस बार पूरी तरह से बदल दिया है। इसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में ही बदलाव किए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO से पर्दा उठ गया है। इसका लुक और डिजाइन देखने में बिल्कुल नया है।

महिंद्रा ने Level-2 ADAS को AX5 L वेरिएंट से दिया है। इस फीचर के साथ AT वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है।

महिंद्रा ने Leve-2 ADAS को भी XUV 3XO में दिया है। इसके AX5 L MT वेरिएंट से इस फीचर को दिया जाएगा। ADAS के साथ इस एसयूवी को 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है
XUV 3XO में Harman Kardon Audio सिस्टम दिया गया है। इसमें 7 स्पीकर साउंड सिस्टम, बास इनहांसर, ऑडियो सेटिंग के लिए 6 मोड्स दिए गए हैं।

महिंद्रा की ओर से एसयूवी 3XO की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसके पैनोरमिक सनरूफ वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है।

इसमें ADRENOX Connect मिल रहा है, जो 80 से भी अधिक फीचर्स ऑफर करता है। इसमें ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा शामिल है।

महिंद्रा ने अपनी सबसे नई एसयूवी XUV 3XO को 7.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

महिंद्रा की नई गाड़ी में Skyroof दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस सुविधा के साथ आने वाली यह सेगमेंट की पहली एसयूवी है।


Mahindra XUV 3XO को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें mStallion G12 TGDi टर्बोचार्ज्ड MPFI इंजन मिलता है, जो 130ps की पावर और 230एनएम का टॉर्क पैदा करता है। दूसरा इंजन D15 VGT इंजन है, जो 117 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क निकालने में सक्षम है। जबकि, ट्रांसमिशन के तौर पर 6 स्पीड AISiN ऑटोमैटिक और 6 स्पीड ऑटोशिफ्ट प्लस ऑप्शन मिलता है।

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में Level-2 ADAS को भी महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर के तौर पर दिया जाएगा। यह अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी है, जिसे इस फीचर के साथ ऑफर किया गया है।

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में 35 सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इसमें छह एयरबैग, चार डिस्क ब्रेक, चाइल्ड सेफ्टी के लिए पैसेंजर एयरबैग ऑन/ऑफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 3XO को कुछ देर में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी के प्लांट में खड़ी हुई XUV 3XO की पहली झलक सामने आई है।

महिंद्रा अपनी XUV 3XO को दो ऐसे फीचर्स के साथ ला रही है। जिनको इस सेगमेंट की किसी अन्य एसयूवी में नहीं दिया जाता। इसमें Level-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ को दिया जाएगा।
एसयूवी में कंपनी की ओर से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को डिजिटल रखा गया है। जिसमें बाईं ओर स्पीड, ड्राइविंग मोड को दिया गया है। दाईं ओर आरपीएम, गियर, स्पीड और टेंपरेचर की जानकारी मिलेगी। इसके बीच में समय, तापमान और सेटिंग की जानकारी मिलेगी।
एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर को भी ड्यूल टोन थीम पर रखा गया है। इसके साथ ही इसमें सॉफ्ट टच लेदर को भी दिया जा सकता है। एसयूवी में सीट्स को Beige और डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से को Black रंग की थीम के साथ दिया जाएगा।
एसयूवी के एक्सटीरियर में ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, नए हेडलैंप, ट्रांइएंगलुर इंसर्ट के साथ नई फ्रंट ग्रिल को दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में सी शेप एलईडी कनेक्टिड टेल लैंप मिलते हैं।
महिंद्रा की इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें अपने सेगमेंट के सबसे बड़े पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, फ्रंट और रियर डिफॉगर, कनेक्टिड कार तकनीक, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एप के जरिए कई फीचर्स को एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी।
महिंद्रा XUV 3XO को कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च कर रही है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Maruti Breeza, Kia Sonet जैसी एसयूवी के साथ होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी XUV 3XO को चार से पांच ट्रिम में ऑफर कर सकती है। जिसमें MX, AX, AX3, AX5, AX7 के अलावा लग्जरी और प्रो पैक वर्जन के विकल्प भी मिल सकते हैं।
उम्मीद है कि अपनी सबसे नई एसयूवी 3XO में भी महिंद्रा सुरक्षा का काफी ध्यान रखेगी। इसमें एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया जा सकता है। हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स को सभी वेरिएंट में नहीं दिया जाएगा।
महिंद्रा की सबसे नई एसयूवी XUV 3XO की कीमत की जानकारी भी कुछ देर में मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसे कंपनी की ओर से आठ लाख रुपये के आस-पास की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।

महिंद्रा अपनी नई एसयूवी 3XO में ड्राइविंग के लिए एक से ज्यादा मोड्स को भी दे सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें ZIP, ZAP, ZOOM जैसे मोड्स मिल सकते हैं। जिसका उपयोग सामान्य ड्राइविंग से लेकर स्पोर्ट्स मोड में चलाने के लिए किया जा सकेगा। फिलहाल कंपनी की ओर से जारी किए गए वीडियो में इसके एक ही मोड ZAP की जानकारी मिल रही है।
महिंद्रा XUV 3XO को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सामान्य पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा कंपनी की ओर से टर्बो इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में 1.2 लीटर का सामान्य और टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है।
Mahindra XUV 3XO के लॉन्च से चार-पांच दिन पहले कंपनी ने एसयूवी के माइलेज और स्पीड की जानकारी दी। एक और 20 सेकेंड के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसमें इसके इंटीरियर, डैशबोर्ड, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, माइलेज और स्पीड की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह एसयूवी एक लीटर में 20 किलोमीटर से ज्यादा की माइलेज देगी। 3XO सिर्फ 4.5 सेकेंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।
महिंद्रा के पांचवें टीजर में एक और बेहतरीन फीचर की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस 20 सेकेंड के नए वीडियो में बताया गया कि Mahindra XUV 3XO में Harman Kardon के सात स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम को दिया जाएगा। कंपनी की ओर से टीजर में यह भी बताया गया है कि इस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम को एसयूवी के कुछ ही वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा।
क्लाइमेट कंट्रोल फीचर की जानकारी के बाद महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी XUV 3XO के सबसे बेहतरीन फीचर की जानकारी को नए टीजर में दिया। करीब एक हफ्ते पहले जारी हुए टीजर में कंपनी ने 20 सेकेंड के नए वीडियो में अपने सेगमेंट के सबसे बड़े Skyroof को दिखाया था। इसके साथ ही एसयूवी के इंटीरियर को भी इस वीडियो में अच्छी तरह से देखा जा सकता था।
महिंद्रा ने 15 अप्रैल के बाद XUV 3XO का तीसरा टीजर भी जारी किया था। 20 सेकेंड के तीसरे Teaser में कंपनी ने एक खास फीचर की जानकारी दी थी। कंपनी ने नए टीजर में XUV 3XO में रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को भी देने की वीडियो शेयर की थी। साथ ही यह भी बताया था कि इस फीचर को एसयूवी के कुछ ही वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इस फीचर को मोबाइल एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा इस एसयूवी में कंपनी ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल को भी देगी। एसयूवी में फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया जाएगा।
Mahindra XUV3XO के दूसरे टीजर को भी सात अप्रैल को जारी किया गया था। 20 सेकेंड के दूसरे Teaser में एसयूवी का फ्रंट और रियर लुक दिखाया गया था। इसके साथ ही इसका साइड प्रोफाइल की झलक भी इसमें दिखाई गई थी। इनके साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर स्पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्वर इंसर्ट्स, स्टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स की जानकारी दी गई थी।
अप्रैल की शुरूआत में Mahindra ने XUV 3XO के पहले Teaser को सोशल मीडिया पर जारी किया था। एसयूवी के पहले 30 सेकेंड के टीजर में कंपनी ने कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्लैक रंग की ग्लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्लॉसी फिनिश अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स की जानकारी दी थी।
अब तक कंपनी की ओर से Mahindra XUV 3XO से जुड़े करीब छह टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें कंपनी की ओर से इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। इन सभी टीजर में XUV 3XO के इंटीरियर, एक्सटीरियर और कई फीचर्स को दिखाया गया है।
महिंद्रा की ओर से आज नई एसयूवी XUV 3X0 को लॉन्च कर दिया जाएगा। यह एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आएगी। एसयूवी के लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कई टीजर जारी किए हैं, जिसमें इससे जुड़े कई फीचर्स, डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर की जानकारी को दिया जा चुका है।
