विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kia Syros की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू, वेरिएंट के हिसाब जानिए कितनी है प्राइज

Published: Sat, 01 Feb 2025 10:14 AM (GMT+05:30)

Kia Syros Price in India किआ सिरोस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे भारत में 8.99 लाख ...और पढ़ें

Kia Syros भारत में 8.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई।
Kia Syros भारत में 8.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई।

HighLights

  1. Kia Syros टॉप मॉडल की कीमत 16.79 लाख रुपये है।
  2. किआ सिरोस कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किआ इंडिया ने Kia Syros को भारत में लॉन्च कर दिया है। Syros को सब-4 मीटर सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसे सोनेट और सेल्टोस के बीच रखा गया है। इसे 6 वेरिएंट और 8 कलर स्कीम में लॉन्च किया गया है। इसे कई एडवांस फीचर्स के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर से लैस किया गया है। Kia Syros को भारत में  8.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं Kia Syros की वेरिएंट के हिसाब से कीमतों के बारे में।

वेरिएंट वाइज कीमत (Kia Syros price)

Kia Syros को 6 वेरिएंट में लॉन्च (Kia Syros variants) किया गया है, जो HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, और HTX+ (O) है।

  1. HTK : 8,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
  2. HTK (O) : 9,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
  3. HTK+ : 11,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
  4. HTX : 13,29,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
  5. HTX+ : 15,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
  6. HTX+ (O) : 16,79,900 रुपये (एक्स-शोरूम)

Kia Syros price

Kia Syros के फीचर्स (Kia Syros features)

एक्सटीरियर

Kia Syros का डिजाइन फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 से प्रेरित है। इसमें मस्कुलर स्टांस और मॉडर्न स्टाइलिंग दी गई है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में EV की तरह ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, वर्टिकल स्टैक्ड LED DRLs, LED हेडलाइट्स और रीस्टाइल्ड बम्पर दिए गए हैं। इसके साइड प्रोफाइल बॉक्सी है और 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी मजबूती को बढ़ाने के लिए चंकी बॉडी क्लैडिंग और चौकोर व्हील आर्च दिया गया है। इसके पीछे की तरफ एल-आकार की एलईडी लाइट्स और रूफ पर स्पॉइलर इसे स्पोर्टी टच दिया गया है।

इंटीरियर

किआ साइरोस में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह अपने सेगमेंट में आने वाली बाकी मॉडलों के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट, फोर-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट, 64-रंग एम्बिएंट मूड लाइटिंग, 8-स्पीकर हरमन/कार्डन साउंड सिस्टम, सनशेड और सभी खिड़कियों के लिए ऑटो अप/डाउन कार्यक्षमता जैसी सुविधाएं दी गई है।

सेफ्टी फीचर्स

Kia Syros में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा, डुअल डैशकैम सेटअप, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है।

Kia Syros

Kia Syros वेरिएंट वाइज इंजन

  • HTK : इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस वेरिएंट वाले इंजन को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
  • HTK (O) : इसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल दोनों इंजन मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
  • HTK + और HTX : इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही पेट्रोल इंजन को 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है।
  • HTX + और HTX+ (O) : इस वेरिएंट में 1 लीटर टर्बो और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल इंजन के लिए 7 स्पीड DCT का ऑप्शन और डीजल इंजन के लिए 6 स्पीड AT गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kia Syros First Drive Review: कैसी है किआ की नई सब फोर मीटर एसयूवी किआ सिरोस, शोरूम जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर