विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Kawasaki Z1100 भारत में लॉन्च, कीमत ₹12.79 लाख, इन खास फीचर्स से है लैस

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:22 PM (IST)

2027 Kawasaki Z1100 भारत में 12.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है।

2027 Kawasaki Z1100 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई।

2027 Kawasaki Z1100 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापान की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार नेकेड मोटरसाइकिल Kawasaki Z1100 का 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है। हालांकि, नए मॉडल में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यहां तक इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2027 मॉडल में क्या मिलता है और पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें क्या नया दिया गया है?

नए मॉडल में क्या बदला?

Kawasaki Z1100 को 2026 मॉडल की तुलना में 2027 मॉडल में केवल मॉडल ईयर बदला गया है। यानी आपको इसमें पहले वाला डिजाइन, इंजन और हार्डवेयर पैकेज मिलेगा। कंपनी ने बाइक के लुक और फीचर्स में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। ऐसे में 2027 मॉडल को पूरी तरह से नया अपडेटेड वर्जन कहने के बजाय पिछले मॉडल का ही कंटिन्यूएशन कहा जा सकता है।

New Kawasaki Z1100

Kawasaki Z1100 का डिजाइन

कावासाकी की यह मोटरसाइकिल आक्रामक डिजाइन और मस्कुलर लुक के लिए जानी जाती है। पहले की तरह ही बाइक की शार्प बॉडीवर्क को बरकरार रखा है, जो इसे बड़ी नेकेड मोटरसाइकिल का लुक देते हैं। इसका कलर भी पिछले मॉडल जैसा ही है।

2027 Kawasaki Z1100 का इंजन

Kawasaki Z1100 में 1,099cc का इनलाइन-फोर इंजन मिलता है। 2027 मॉडल में भी कंपनी ने इसी इंजन को बरकरार रखा है। इंजन के साथ बाइक के अन्य मैकेनिकल हिस्सों और अंडरपिनिंग्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि नए मॉडल में इंजन या मैकेनिकल सेटअप से जुड़ा कोई नया अपडेट नहीं मिलता।

भारत में 2027 Kawasaki Z1100 की कीमत

2027 Kawasaki Z1100 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 12,79,000 रुपये (12.79 लाख रुपये) रखी गई है। इसकी कीमत पिछले मॉडल ईयर वाली बाइक के समान है। इस तरह कंपनी ने नए मॉडल ईयर के साथ न तो कीमत बढ़ाई है और न ही कोई नया हार्डवेयर पैकेज देकर इसकी पोजिशनिंग बदली है।

यह भी पढ़ें- Kawasaki Z300 भारत में हुई पेश, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट की सारी डिटेल्स