Kawasaki Z300 भारत में हुई पेश, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट की सारी डिटेल्स
Kawasaki Z300 Revealed: Kawasaki India ने अपनी नई Z300 मल्टी-सिलिंडर नेकेड मोटरसाइकिल का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। इ


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Kawasaki Z250 के बंद होने के बाद देश में कोई सब-मिडिल वेट Z बाइक नहीं आई। Ninja 300 और Versys 300 मौजूद हैं लेकिन Kawasaki India ने एक नए स्ट्रीट नेकेड के साथ अपने 350cc पोर्टफिलियो को बढ़ाया है। Kawasaki Z300 नाम की इस बाइक को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार के लिए पेश कर दिया गया है।
Ninja 300 पर आधारित
Ninja 300 पर आधारित Z300 को कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल से आधिकारिक तौर पर शोकेस किया गया है। बता दें कि, Kawasaki Z300 के लिए बुकिंह 19 अक्टूबर को शुरू होने की उम्मीद है और 20 अक्टूबर 2026 को इसका ऑफिशियल लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले Kawasaki India ने अपनी नई Z300 मल्टी-सिलिंडर नेकेड मोटरसाइकिल का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है।
कलर और मुकाबला
Aprilia Tuono 457 इसकी सबसे करीबी मल्टी-सिलिंडर प्रतिद्वंद्वी है लेकिन KTM 390 Duke और TVS Apahe RR 310 खास तौर पर इसके मुकाबले में रहेंगी। Kawasaki द्वारा जारी किए गए वीडियो में Z300 दो कलर- ग्रीन और ब्लैक दिखाई दे रही है। इसमें Z900 जैसी अपनी बड़ी बाइकों की Sugomi डिजाइन लैंग्वेज दी गई है और यह Ninja 300 पर आधारित हैं।
इस बाइक में अग्रेसिव सुपरनेकेड डिजाइन लैंग्वेज, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ट्रिपल एलिमेंट LED हेडलाइट्स और कई सारी खूबियां देखने को मिलती हैं।
व्हील्स और ब्रेकिंग
व्हील्स Ninja 300 के साथ शेयर्ड किए लगते हैं और ठीक ऐसा ही ब्रेकिंग हार्डवेयर के भी साथ है जिसमें दोनों तरफ सिंगल डिस्क सेटअप शामिल हैं। इस अग्रेसिव टैंक श्राउड्स को नीचे की तरफ बढ़ते हुए देख सकते हैं जो काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। टर्न इंडिकेटर्स अभी भी हैलोजन यूनिट्स हैं और इसके अलावा इसमें RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं।
Ninja 300 के सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक आधुनिक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से बदल दिया गया है जो कनेक्टेड फीचर्स और नेविगेशन से लैस होगा।
इंजन विकल्प
आने वाली Kawasaki Z300 को पावर देने वाला वही 296cc पैरेलल ट्विन-सिलिंडर इंजन होगा जिसमें DOHC 4v/सिलिंडर हेड और लिक्विड-कूलिंग दी गई है। Ninja 300 में यह हाई-रेविंग इंजन 39bhp की पावर 26.1nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। Ninja 300 की वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपए है और Z300 की कीमत इससे कुछ कम हो सकती है।
