विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 अक्टूबर को लॉन्च होगी Kawasaki Z300, मिल सकता है 296cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और TFT डिस्प्ले

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:32 PM (IST)

Kawasaki Z300: कावासाकी 20 अक्टूबर को नई Z300 स्ट्रीटफाइचर बाइक को लॉन्च कर रहा है जिसके लिए 19 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने बेंगलुरु में एक प्रोग्राम के दौरान अपनी आने वाली स्ट्रीटफाइटर बाइक Z300 को पेश किया है। यह मोटरसाइकिल भारत में Kawasaki Z सीरीज की सबसे किफायती मॉडल बनने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Z300 की बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी इसकी कीमतें और पूरी जानकारी 20 अक्टूबर को घोषित की जाएंगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

ऐसी उम्मीद है कि अपने पार्ट्स और प्लैटफॉर्म Ninja 300 के साथ शेयर करेगी जिसमें इसका जाना-माना 296cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन भी शामिल है। हालांकि, Kawasaki ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस स्ट्रीटफाइटर बाइक में वही ट्यूनिंग मिल सकती है। इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़े Ninja 300 के 38.4bhp और 26.1nm के आस-पास होने की उम्मीद है।

हार्डवेयर और सस्पेंशन

ऐसी उम्मीद है कि Z300 अपने मैकेनिकल पार्ट्स, सस्पेंशन और ब्रेकिंग Ninja 300 से ही लेगी। अगर ऐसा होता है तो इस स्ट्रीटफाइटर बाइक में आगे की तरफ ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फोर्क्स, पीछे मोनोशॉक, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और दोनों तरफ पेटल डिस्क ब्रेक के साथ स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS भी मिल सकता है। हालांकि, यह तकनीक के मामले में थोड़ी अलग दिख सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Z300 में Ninja 300 के पुराने सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह एक TFT डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?

Ninja 300 की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपए है तो ऐसे में आने वाली Z300 अपनी फेयर्ड सिबलिंग से कम कीमत पर आ सकती है। बाइक में ज्यादा बॉडीवर्क ने होने की वजह से Kawasaki को इसकी लागत कम रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसमें TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स मिलने से कीमत पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 73kmpl का माइलेज और कीमत सिर्फ 67000 रुपए, TVS ने नए कलर्स और ऑल-LED लाइटिंग के साथ लॉन्च की ये बाइक