विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 Yezdi Adventure बिल्कुल नए लुक के साथ लॉन्च, पहले से सस्ती और ज्यादा फीचर्स से हुई लैस

Published: Wed, 04 Jun 2025 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2025 06:16 PM (IST)

2025 Yezdi Adventure भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है जिसमें नया फेसिया बेहतर कलर ऑप्शन और अधिक फीचर्स हैं। ...और पढ़ें

2025 Yezdi Adventure भारत में लॉन्च हुई।
2025 Yezdi Adventure भारत में लॉन्च हुई।

HighLights

  1. Yezdi Adventure को नया लुक दिया गया।
  2. इसमें नया पेसिया दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 Yezdi Adventure को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे साल 2022 के बाद दूसरी बार अपडेट किया गया है। जब यह लॉन्च हुई थी तब इसमें कई खामियां थी, जिसे 2024 में अपडेट के साथ दूर किया गया था। अब कंपनी ने भारत में इसका 2025 वर्जन लॉन्च किया है। येजदी एडवेंचर को बिल्कुल नया फेसिया, कई बेहतरीन कलर ऑप्शन और पहले से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।

क्या-क्या नया मिला?

  1. नई Yezdi Adventure को बिल्कुल नया पहचान दिया गया है। इसे नया फेसिया दिया गया है। लुक के हिसाब से एडवेंचर को नया हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इसमें एक तरफ LED हेडलाइट दी गई है, जबकि दूसरी तरफ एक प्रोजेक्टर दिया गया है। नई हेडलाइट के साथ ही नया और अट्रैक्टिव फ्रंट फेंडर और अपग्रेडेड विंडस्क्रीन दी गई है।
  2. इसकी सीट कुशनिंग और फैब्रिक को भी बदला गया है, ताकि टूरिंग के साथ-साथ सिटी राइडिंग के लिए पहले से भी ज्यादा आरामदायक है। इसके पीछे की तरफ भी स्प्लिट लाइटिंग थीम दिया गया है। इसमें अब डुअल-एलईडी टेल लाइट्स दी गई है। बाइक सिल्हूट पहले की तरह ही है, लेकिन इसे नया डिजाइन दिया गया है। इसे 6 नए कलर भी दिए गए हैं।

Yezdi Adventure

Yezdi Adventure की कीमत

इसे पहले से ज्यादा किफायती किया गया है। 2025 येजडी एडवेंचर को 2.14 लाख रुपये से लेकर 2.26 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। 2024 वर्जन की तुलना में बेस वेरिएंट 1,000 रुपये ज्यादा सस्ती है।

2025 Yezdi Adventure  कवर वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में)

2024 Yezdi Adventure कलर वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में)

फ़ॉरेस्ट ग्रीन (मैट)

2,14,900

वोल्फ ग्रे

2,15,900 

डेजर्ट खाकी (मैट)

2,17,900

टोर्नेडो ब्लैक

2,17,900 

ऑसेन ब्लू (मैट)

2,17,900 

मैग्नाइट मरून

2,17,900 

टॉर्नेडो ब्लैक (मैट)

2,21,900

ग्लेशियर व्हाइट

2,19,900 

बॉल्फ ग्रे (ग्लोस)

2,26,900

 

ग्लेशियर व्हाइट (ग्लोस)

2,26,900

Yezdi Adventure

पहले जैसा है इंजन

2025 Yezdi Adventure में पहले की तरह ही 334 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 29.60 PS की पावर और 29.60 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके इंजन को अब OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप कर दिया गया है।

Yezdi Adventure

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

2025 Yezdi Adventure में में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। इसमें पहले की तरफ 15.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें सीट की ऊंचाई 815 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी तथा कर्ब वजन 187 किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें- भारत में नई Kawasaki Ninja 300 लॉन्च, ट्विन प्रोजेक्टर हेडलाइट समेत मिले नए कलर