यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2025 Kawasaki KLX 230 भारत में लॉन्च हुई, कीमत भी 1.99 लाख रुपये, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार इंजन
2025 Kawasaki KLX 230 प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल कावासाकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की ...और पढ़ें

HighLights
- 2025 Kawasaki KLX 230 को लॉन्च किया गया
- 1.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई कावासाकी की बाइक़
- कीमत में 1.30 लाख रुपये की कटौती की गई है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कावासाकी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में बाइक्स की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से 2025 Kawasaki KLX 230 को भारत में लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि इसकी कीमतों में भारी कटौती की गई है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई 2025 Kawasaki KLX 230
कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में 2025 Kawasaki KLX 230 को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस बाइक की कीमत में काफी कटौती की गई है।
कितनी कटौती की
निर्माता की ओर से पहले इस बाइक को 3.3 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन 2025 Kawasaki KLX 230 के लॉन्च के बाद इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई है।
सड़क पर नहीं चल पाएगी बाइक
कावासाकी की ओर से इस बाइक को भारत में सड़कों पर नहीं चलाया जा सकता। इसका कारण यह है कि इस बाइक को ऑफ रोडिंग पसंद करने वालों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक में ओआरवीएम, हेडलाइट, इंडीकेटर, ग्रैब रेल जैसे कई ऐसे पार्ट्स नहीं है जिनको किसी सड़क पर चलने वाली बाइक में होना अनिवार्य होता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस बाइक में 233 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर दो वॉल्व का इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 17.85 बीएचपी की पावर और 18.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ बाइक में छह स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।
क्या है खासियत
कावासाकी की ओर से इस बाइक को पूरी तरह एडजस्ट होने वाले सस्पेंशन, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस, ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल, ऑफ रोडिंग टायर्स के साथ स्पोक व्हील्स जैसी खासियतों के साथ लॉन्च किया गया है।
किनसे है मुकाबला
2025 Kawasaki KLX 230 बाइक को भारत में खासतौर पर ऑफ रोडिंग के लिए लॉन्च किया गया है। इस बाइक का बाजार में सीधा मुकाबला हीरो मोटोकॉर्प की Xpulse 200 4 Pro जैसी बाइक के साथ होता है।
