2019 Yamaha YZF-R15 V3.0 इस सेफ्टी फीचर के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें नई कीमत
2019 Yamaha YZF-R15 V3.0 को नए सेफ्टी फीचर यानी ABS वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Yamaha Motor India ने 2019 YZF-R15 V3.0 को ABS वर्जन के साथ लॉन्च कर दिया है, यानी यह बाइक अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। नॉन-ABS वर्जन वाली बाइक से इसकी कीमत 12,000 रुपये ज्यादा है। तीसरी जनरेशन R15 को 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था और यह कंपनी के लिए तेजतर्रार बिकने वाली बइक बन गई। ABS के साथ Yamaha YZF-R15 V3.0 में महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर शामिल किया है जो इस बाइक में जरूरी भी थी। कंपनी ने अब इसे डुअल-चैनल ABS पैकेस के साथ उतारा है। अगले कुछ हफ्तों में Yamaha अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स को ABS के साथ अपडेट कर देगा।
2019 Yamaha YZF-R15 V3.0 पहली 150 cc मोटरसाइकिल है, जिसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा बाइक में किसी तरह के कोई मैकेनिकली बदलाव नहीं किए गए हैं और यह बाइक अब VVA टेक्नोलॉजी, असिस्ट और स्लिपर क्लच, LED हेडलैंप और टेललाइट के साथ आएगी। ABS यूनिट के साथ एडजस्टेबल फ्लूड प्रेशर दिया जाएगा जो फिसलन भरी सड़कों पर तत्काल ब्रेक लगाने की अनुमति देता है।
पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 10,000 rpm पर 19bhp की पावर और 8500 rpm पर 14.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। नई Yamaha YZF-R15 V3.0 ABS नए कलर्स के साथ उपलब्ध है। इसमें ऑल-ब्लैक डार्कनाइट के साथ थंडर ग्रे और रेसिंग ब्लू दिया गया है।
Yamaha अपना नया टू-व्हीलर 21 जनवरी को लॉन्च करने जा रहा है। नई बाइक कौनसी लॉन्च होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं, लेकिन संभावना है कि कंपनी की अगली पेशकश FZ V3.0 हो सकती है। इसमें यह देखने वाली बात होगी कि नई FZ में डुअल-चैनल ABS दिया जाएगा। बाकी जानकारी आपको लॉन्च के दौरान बता दी जाएंगी।