होंडा ने लॉन्च की नई CB शाइन SP, कीमत 64,518 रुपये
होंडा ने 2018 CB शाइन SP कम्यूटर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है, इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2018 CB शाइन SP कम्यूटर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी ड्रम वेरिएंट में शुरुआती कीमत 62,032 रुपये रखी है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की कीमत 64,518 रुपये है। इसके अलावा 2018 CB शाइन SP CBS वर्जन के साथ 66,508 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है।
होंडा टू-व्हीलर ने CB शाइन का अपडेटेड वर्जन सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इसमें कई बड़े कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। हालांकि बाइक में 125cc का ही इंजन दिया गया है। नए बदलाव में बाइक में नया टैंक डिजाइन और नए बॉडी डेकल्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में अपडेट एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल सिस्टम दिया जाएगा जिसमें सर्विस का इंडीकेटर और क्लॉक मौजूद है। बाइक का साइड पैनल्स, टेल सेक्शन और एलॉय व्हील्स कम्यूटर बाइक जैसा ही है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होंडा CB शाइन SP में 124.73cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगाया जाएगा। यह इंजन 7500rpm पर 10.16bhp की पावर और 5500rpm पर 10.30Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने बाइक के बेस वेरिएंट में ड्रम ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा बाइक डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है। बाइक में 18 इंच के एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।
बजाज डिस्कवर 125 से होगा मुकाबला:
नई होंडा CB शाइन का मुकाबला डिस्कवर 125 से होगा। इस बाइक के ड्रम ब्रेक वाले मॉडल की कीमत 53,171 (दिल्ली में एक्स शो रूम) है। इसके अलावा इसके डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 55,994 (दिल्ली में एक्स शोरूम) है। इस बाइक में भी 125CC का इंजन दिया गया है।