विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yamaha Xenter E इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश, 16-इंच के बड़े पहिये और 108Km की रेंज से है लैस

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:15 PM (IST)

Yamaha Xenter E इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16-इंच पहिये, 3.5kWh बैटरी, 108Km रेंज, तीन राइडिंग मोड और TFT डिस्प्ले है।

Yamaha Xenter E हुआ पेश

Yamaha Xenter E हुआ पेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Xenter E को पेश किया है। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासतौर पर आरामदायक राइ़डिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इतना ही नहीं, इसे और भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया गया है, जो बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग बनाने का काम करता है।

Yamaha Xenter E का डिजाइन

इसे सिंपल और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। इसके फ्रंट में खास डिजाइन वाला एप्रन, कॉम्पैक्ट हेक्सागोनल शेप का हेडलैंप और वर्टिकली स्टैक्ड DRL एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसके आलावा, हल्का फ्रंट फेंडर, स्टेप-अप सीट और चौड़ा रियर फेंडर भी दिया गया है।

Yamaha Xenter E Scooter (4)

16-इंच के बड़े अलॉय व्हील

Yamaha Xenter E की सबसे खास बात इसके 16-इंच के अलॉय व्हील हैं। इसमें आगे की तरफ 100/80 और पीछे 120/80 साइज के टायर दिए गए हैं। दरअसल बड़े पहियों वाले स्कूटर्स को यूरोप में काफी पंसद किया जाता है, क्योंकि ये पत्थरों से बनी सड़कों, ट्राम लाइनों और गड्ढों जैसी जगहों पर बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस देने का काम करते हैं।

Yamaha Xenter E Scooter (8)

भारत में इस तरह की जरूरतों के लिए आमतौर पर मोटरसाइकिलों को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं, यहां ज्यादातर स्कूटरों में अधिकतम 14-इंच तक के पहिये देखने को मिलते हैं। Yamaha Xenter E को Platinum Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Yamaha Xenter E Scooter (2)

108 किलोमीटर की रेंज और 3.5kWh बैटरी पैक

Yamaha Xenter E का परफॉर्मेंस 125cc पेट्रोल स्कूटर के बराबर बताया गया है। इसमें 3.5kWh की फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 67 मील यानी लगभग 108 किलोमीटर की रेंज देती है। इस स्कूटर में कंपनी ने नया eAxle प्रोपल्शन सेटअप इस्तेमाल किया है। इसमें एयर-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट मोटर, कंट्रोलर और रिडक्शन गियर को एक यूनिट में शामिल किया गया है। इस पूरी यूनिट को स्कूटर के फ्रेम पर लगाया गया है।

Yamaha Xenter E Scooter (3)

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 10bhp की पावर और 33.35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। मोटर से पिछले पहिये तक पावर पहुंचाने के लिए बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है। स्कूटर में L-शेप बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्लैट फ्लोरबोर्ड और सीट के नीचे कुछ स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। बैटरी को सेफ रखने के लिए इसके चारों ओर प्रोटेक्टिव हाउसिंग दी गई है। इसके अलावा बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखने का काम करती है।

Yamaha Xenter E Scooter (5)

Yamaha Xenter E में 800-वाट का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है। इससे बैटरी को शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5.5 घंटे लगते हैं। इसके अलावा, Yamaha की YOU Charge सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल करके भी स्कूटर चार्ज कर सकेंगे।

Yamaha Xenter E Scooter (6)

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और राइडिंग मोड

Yamaha Xenter E के लिए नया अंडरबोन फ्रेम तैयार किया गया है। इसमें 790mm की सीट हाइट दी गई है। सस्पेंशन के लिए आगे 100mm ट्रैवल वाले टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे 97mm ट्रैवल वाले डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे 245mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिन्हें ABS से जोड़ा गया है।

Yamaha Xenter E Scooter (10)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S, T और E नाम से तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। S मोड स्पोर्टी राइडिंग के लिए, T मोड रोजाना के सफर के लिए और E मोड ज्यादा रेंज देने के लिए है। इसमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है, जिसका काम चुने गए राइडिंग मोड के अनुसार बदलता है।

Yamaha Xenter E Scooter (9)

5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Yamaha Xenter E में 5-इंच का TFT डैश दिया गया है। इसमें बैटरी और सर्विस स्टेटस, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और पार्किंग लोकेशन जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा स्कूटर में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और स्मार्ट-की इग्निशन भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

Yamaha Xenter E की डिटेल्स

स्कूटर का नाम

Yamaha Xenter E

स्कूटर टाइप

इलेक्ट्रिक स्कूटर

मोटर

एयर-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट मोटर

प्रोपल्शन सिस्टम

eAxle

अधिकतम पावर

10bhp

पीक टॉर्क

33.35Nm

बैटरी पैक

3.5kWh लिथियम-आयन

बैटरी प्लेसमेंट

L-शेप

बैटरी प्रोटेक्शन

IP67 रेटिंग

दावा की गई रेंज

108Km (67 मील)

चार्जर

800W ऑनबोर्ड चार्जर

फुल चार्जिंग टाइम

लगभग 5.5 घंटे

पावर ट्रांसमिशन

बेल्ट ड्राइव

फ्रंट व्हील साइज

16-इंच

रियर व्हील साइज

16-इंच

फ्रंट टायर

100/80

रियर टायर

120/80

फ्रेम

अंडरबोन फ्रेम

सीट हाइट

790mm

फ्रंट सस्पेंशन

टेलिस्कोपिक फोर्क

फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल

100mm

रियर सस्पेंशन

डुअल शॉक एब्जॉर्बर

रियर सस्पेंशन ट्रैवल

97mm

फ्रंट ब्रेक

245mm डिस्क

रियर ब्रेक

245mm डिस्क

ब्रेकिंग सिस्टम

ABS

राइडिंग मोड

S, T और E

रीजनरेटिव ब्रेकिंग

हां

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

5-इंच TFT डिस्प्ले

कनेक्टिविटी फीचर्स

बैटरी स्टेटस, सर्विस स्टेटस

टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

पार्किंग लोकेशन

अन्य फीचर्स

USB Type-C पोर्ट

स्मार्ट-की इग्निशन

कलर ऑप्शन

Platinum Silver

Midnight Black

भारत में कब होगी लॉन्च?

Yamaha Xenter E को यूरोपिन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसे वहां के बाजार में साल 2027 जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में अभी इसके लॉन्च होने की संभावना नहीं है। हालांकि, कंपनी इसे ऑटो एक्स्पो 2027 में शोकेस कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर NMAX E: मिलेगी 104 किमी की रेंज, 2 कलर ऑप्शन और तीन राइडिंग मोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।