Yamaha ने इस प्लांट में फिर से शुरू किया संचालन, इन सुरक्षा कदमों का हो रहा पालन
Yamaha ने Coronavirus Lockdown 4.0 के दौरान अपनी तमिलनाडु फेसिलिटी में संचालन फिर से शुरू कर दिया है। (फोटो साभार Yamaha)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से देश में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों का संचालन अस्थाई रूप से बंद हो गया था। बाद में सरकार द्वारा छूट मिलने के बाद कंपनियों ने फिर से संचालन शुरू किया। इसी बीच लॉकडाउन 4.0 के दौरान देश की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha ने अब घोषणा कि है फिर से अपने तमिलनाडु के प्लांट में संचालन शुरू कर रही है।
यामाहा मोटर इंडिया ने 5 मई, 2020 को कांचीपुरम जिले के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मिलने के बाद फिर से संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी अपने कर्मचारियों की सेफ्टी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई संबंधित गाइडलाइंस का पालन कर रहा है, जिसे संचालन फिर से शुरू करने से पहले कर्मचारियों के साथ साझा किया गया था। अधिकारियों द्वारा जारी स्टैंडर्ड संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुपालन में कंपनी सिर्फ जरूरी कार्यों को ही शुरू कर रही है। Yamaha इसके अलावा लगातार सैनिटाइजेशन जांच कर रही है। ऑप्शनल सीटिंग व्यवस्था, वर्युअल मीटिंग और प्लांट कैंटीन में समय अलग-अलग कर दिया गया है। इस बीच यामाहा के चेन्नई हैडऑफिस में काम फिर से शुरू कर दिया है। फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए अधिकतर कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम पर ही जोर दिया जाएगा।
देश भर में Yamaha ने अपने 50 फीसद डीलरशिप खोल दिए हैं। कंपनी के आउटलेट्स सेल्स और सर्विस के लिए तैयार हैं। इस दौरान कर्मचारी और ग्राहकों की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए शोरूम, वर्कशॉप और स्पेयर पार्ट्स काउंटर पर जरूरी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। Yamaha India की उत्तर प्रदेश में सूरजपुर और हरियाणा में फरीदाबाद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं जो कि बंद हैं। यामाहा का कहना है कि इन जगहों पर भी काम को फिर से शुरू करने के लिए सरकार के गाइडलाइन्स को फॉलो करेगी। वहीं बाकि डीलरशिप भी देशभर में खोलेगी।