1 लाख रुपये से भी सस्ती है Yamaha की ये नई बाइक, इन 5 वजहों से आएगी पसंद
Yamaha motor ने अपनी Yamaha FZ-FI का BS-6 कम्प्लाइंट वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है
By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:00 AM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha motor ने अपनी Yamaha FZ-FI का BS-6 कम्प्लाइंट वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। यहां जानना जरूरी है कि BS-4 कम्प्लाइंट वाली Yamaha FZ-FI की कीमत 96,680 रुपये थी। वहीं, इसके BS-6 इंजन वाली Yamaha FZ-FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये है। यानी नए मॉडल वाली यह बाइक 2520 रुपये महंगी है। आज हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि यह बाइक आपके बजट में सही है या नहीं। तो डालते हैं इस बाइक पर एक नजर,
- परफॉर्मेंस- Yamaha FZ-FI में पावर के लिए 149 सीसी का एयरकूल्ड 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7250 आरपीएम पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Yamaha FZ-FI के फ्रंट में 282 मिलीमीटर और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
- सस्पेंशन- Yamaha FZ-FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है।
- डायमेंशन- Yamaha FZ-FI की लंबाई 1990 मिलीमीटर, चौड़ाई 780 मिलीमीटर और लंबाई 1080 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1330 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।
- फ्यूल क्षमता- Yamaha FZ-FI में आपको 13 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें