Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले करेगी Mahindra, किसमें लगेगा समय, जानें पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 23 May 2024 11:00 AM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV 3XO की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा किन वेरिएंट्स की डिलीवरी को सबसे पहले शुरू कर सकती है और किस वेरिएंट की डिलीवरी में कितना समय लग सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mahindra XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की कब होगी डिलीवरी। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से 29 April 2024 को भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद अब इसकी डिलीवरी को जल्‍द शुरू किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले शुरू की जा सकती है और अन्‍य वेरिएंट्स की डिलीवरी में कितना समय लग सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्‍द शुरू होगी डिलीवरी

    महिंद्रा की Compact SUV XUV 3XO की डिलीवरी को कंपनी की ओर से जल्‍द शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 26 May 2024 से एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 15 मई से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था और सिर्फ एक घंटे में ही इसके लिए देशभर से 50 हजार से ज्‍यादा बुकिंग की गई थीं। महिंद्रा ने XUV 3XO को 29 April 2024 को ही लॉन्‍च किया था।

    किन वेरिएंट्स से होगी डिलीवरी की शुरूआत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से शुरूआत में चार वेरिएंट्स की डिलीवरी की जाएगी। ऐसे में AX5, AX5L, MX3 और MX3 Pro वेरिएंट्स को जिन लोगों ने बुक करवाया है, उन्‍हें सबसे पहले डिलीवरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि यह सभी वेरिएंट्स एसयूवी के मिड वेरिएंट्स हैं।

    यह भी पढ़ें- वाहन चलाते समय इन नियमों के उल्‍लंघन पर ट्रैफिक पुलिस करती है Court Challan, जानें पूरी डिटेल

    किन वेरिएंट्स में लगेगा समय

    महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी को 7.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट MX1 के अलावा MX2, MX2 Pro की डिलीवरी को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। इन सभी वेरिएंट्स की डिलीवरी को कंपनी की ओर से May के आखिर या जून की शुरूआत में किया जाएगा। इसके अलावा एसयूवी के टॉप वेरिएंट्स AX7 और AX7 L को बुक करवाने वाले ग्राहकों को डिलीवरी के लिए जून के आखिर या जुलाई की शुरूआत तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    कितने हैं वेरिएंट्स

    महिंद्रा ने इस एसयूवी को कुल 25 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। जिसमें छह इंजन और गियरबॉक्‍स के विकल्‍प को दिया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.49 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- MG Comet Review: कैसी है देश की सबसे सस्‍ती Electric Car, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या हो सकता है नुकसान, जानें डिटेल

    comedy show banner
    comedy show banner