विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरवरी 2024 में किन Full Size SUV को किया गया सबसे ज्‍यादा पसंद, जानें टॉप-5 का हाल

Published: Wed, 13 Mar 2024 01:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। बाजार में किसी भी दूसरे सेगमेंट के ...और पढ़ें

फरवरी 2024 के दौरान देशभर में Full Size SUV सेगमेंट की बिक्री कैसी रही, आइए जानते हैं।
फरवरी 2024 के दौरान देशभर में Full Size SUV सेगमेंट की बिक्री कैसी रही, आइए जानते हैं।

HighLights

  1. February 2024 के दौरान कैसी रही Full Size SUV की बिक्री।
  2. बीते महीने किस कंपनी की किस एसयूवी को किया गया सबसे ज्‍यादा पसंद।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा मांग एसयूवी सेगमेंट की होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि February 2024 के दौरान किस कंपनी की किस Full Size SUV की सबसे ज्‍यादा मांग रही। टॉप-5 लिस्‍ट में कौन सी एसयूवी शामिल हुईं, इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

Toyota Fortuner

टोयोटा की ओर से Full Size SUV के तौर पर फॉर्च्‍यूनर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान कुल 3395 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही यह टॉप-5 फुल साइज एसयूवी की लिस्‍ट में नंबर-1 पोजिशन पर रही। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल फरवरी महीने में कंपनी ने इस एसयूवी की कुल 3426 यूनिट्स की बिक्री की थी।

MG Gloster

ब्रिटिश कार निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारत में Full Size SUV सेगमेंट में ग्‍लॉस्‍टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान कुल 168 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि फरवरी 2023 के दौरान ग्‍लॉस्‍टर की कुल 101 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की बिक्री में 66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Jeep Meridian

अमेरिकी एसयूवी कंपनी जीप की ओर से भी इस सेगमेंट में मेरिडियन को ऑफर किया जाता है। बीते महीने में मेरिडियन की कुल 127 यूनिट्स को भारतीयों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 313 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 59 फीसदी कम यूनिट्स की बिक्री की है।

Volkswagen Tiguan

जर्मन कार कंपनी फॉक्‍सवैगन भी Full Size SUV सेगमेंट में टिगुआन को ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान कुल 102 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल फरवरी में 10 फीसदी ज्‍यादा की बिक्री की है। फरवरी 2023 में टिगुआन की कुल बिक्री 93 यूनिट्स की थी।

Skoda Kodiaq

स्‍कोडा की कोडियाक भी Full Size SUV के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान इस एसयूवी की कुल 89 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इस एसयूवी की कुल 189 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में हुई थी।