फोर्ड की इन पॉपुलर गाड़ियों पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिये
फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान बहुत लोग नई गाड़ियां खरीदते हैं।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान बहुत लोग नई गाड़ियां खरीदते हैं। इसलिए गाड़ियों की डिलीवरी का वेटिंग पीरियड लंबा हो जाता है। अगर आप इस फेस्टिवल सीजन फोर्ड की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोर्ड की किस कार पर किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल
- दिल्ली - 15 दिन
- मुंबई - 15 दिन
- चेन्नई - 20 दिन
- कोलकाता - 15 दिन
- चंडीगढ़ - 15 दिन
- पटना - 20 दिन
- इंदौर - 15 दिन
- जयपुर - 15 दिन
- अहमदाबाद - 20 दिन
फोर्ड इकोस्पोर्ट
- दिल्ली - 20 दिन
- मुंबई - 25 दिन
- चेन्नई - 15 दिन
- कोलकाता - 20 दिन
- चंडीगढ़ - 15 दिन
- पटना - 28 दिन
- इंदौर - 20 दिन
- जयपुर - 20 दिन
- अहमदाबाद - 28 दिन
फोर्ड एंडेवर
- दिल्ली - 20 दिन
- मुंबई - 15 दिन
- चेन्नई - 15 दिन
- कोलकाता - 20 दिन
- चंडीगढ़ - 7 दिन
- पटना - 28 दिन
- इंदौर - 20 दिन
- जयपुर - 20 दिन
- अहमदाबाद - 15 दिन
इस लिहाज से देखें तो अधिकतर शहरों में फोर्ड फ्रीस्टाइल पर 15-20 दिन, इकोस्पोर्ट पर 20-25 दिन का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं अहमदाबाद और पटना जैसे शहरों में इस पर लगभग 1 महीने का वेटिंग पीरियड है। फोर्ड एंडेवर पर 15-20 दिन का वेटिंग पीरियड है। इस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चंडीगढ़ में 7 दिन और सबसे ज्यादा पटना में 28 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
फोर्ड के ये तीनों मॉडल काफी पॉपुलर हैं। फ्रीस्टाइल में ड्रैगन फैमिली का नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर है।
इकोस्पोर्ट टाइटेनियम पेट्रोल में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर ड्रेगन सीरीज इंजन लगा है, जो 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देता है। मैनुअल वेरिएंट एक लीटर में 17 km की माइलेज देने का दावा करता है।
फोर्ड एंडेवर का फेसलिफ्ट वेरिएंट अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल 177 bhp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि ट्वीन-टर्बो डीजल इंजन 210 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।