विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Waiting Period: May 2024 में किस Mid Size Sedan पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल

Published: Sun, 26 May 2024 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 08:32 PM (IST)

भारतीय बाजार में Maruti Hyundai Volkswagen जैसी कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ Mid Size Sedan कारों को ...और पढ़ें

May 2024 में किस Mid Size Sedan कार पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल।
May 2024 में किस Mid Size Sedan कार पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल।

HighLights

  1. May 2024 में भी Mid Size Sedan कारों पर चल रही है वेटिंग
  2. कुछ कारों पर दो से चार दिन तो कुछ पर दो से तीन महीने का करना होगा इंतजार
  3. बाजार में है मिड साइज सेडान कारों की मांग

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी, हुंडई, स्‍कोडा और होंडा जैसी कंपनियों की ओर से बाजार में Mid Size Sedan सेगमेंट में कुछ बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कंपनियों की मिड साइज सेडान कारों पर May 2024 में कितना वेटिंग पीरियड है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Volkswagen Virtus

जर्मनी की वाहन निर्माता फॉक्‍सवैगन की ओर से वर्टुस को मिड साइज सेडान कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को May 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस पर कुछ शहरों में 15 दिन की वेटिंग है। वहीं इस कार पर अधिकतम इंतजार तीन महीने तक का करना पड़ सकता है। मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, चंडीगढ़ मेंं इस कार पर सबसे कम इंतजार करना पड़ेगा।

Honda City

जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार पर इस महीने में मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, अहमदाबाद, गुरूग्राम, कोलकाता, गाजियाबाद, चंडीगढ़, फरीदाबाद में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन कुछ शहरों में इस पर 15 दिन से एक महीने की वेटिंग है।

यह भी पढ़ें- 600KM की रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ Kia ने पेश की की नई EV3, जानें कब होगी लॉन्‍च

Hyundai Verna

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की Verna को भी इसी सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी की इस कार पर इस महीने बुक करवाने पर 1.5 महीने से लेकर तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। चंडीगढ़ में इस कार पर सबसे कम वेटिंग है, तो मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, अहमदाबाद, गुरूग्राम, कोलकाता, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में इस पर थोड़ा ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

Skoda Slavia

यूरोपियन वाहन निर्माता स्‍कोडा भी इस सेगमेंट में बिक्री के लिए Slavia को उपलब्‍ध करवाती है। कंपनी की इस कार को May 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कम से कम एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की इस कार पर दिल्‍ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, चेन्‍नई, पुणे, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में करीब 15 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Ciaz

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर करती है। कंपनी की इस कार पर May 2024 में कुछ दिन की वेटिंग से लेकर अधिकतम एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। इस पर अहमदाबाद, सूरत में दो से चार दिन और कोलकाता, ठाणे, फरीदाबाद, इंदौर, नोएडा जैसे शहरों में एक महीने की वेटिंंग चल रही है।

शोरूम से लें जानकारी

अगर आप भी इस महीने में अपने लिए कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- MG Comet Review: कैसी है देश की सबसे सस्‍ती Electric Car, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या हो सकता है नुकसान, जानें डिटेल