विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Volvo XC40, EX40 और EC40 अपडेट: मिलेगा नया डिजाइन, Google Gemini और बेहतर सुरक्षा

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:59 PM (IST)

Volvo 3 Cars Revealed: वोल्वो ने अपने लोकप्रिय मॉडलों का अपडेटेड वर्जन पेश किया है जिसमें आकर्षक डिजाइन बदलाव, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और फीचर्स शामिल हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volvo ने अपने XC40, EX40 और EC40 मॉडलों के अपडेटेड वर्जन को रीविल कर दिया है। इनमें मामूली डिजाइन बदलाव, एक बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, Google Gemini इंटीग्रेशन और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। इस नए अपडेट में करों के डिजाइन में हल्के बदलाव के साथ-साथ केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

डिजाइन और एक्सटीरियर बदलाव

सभी मॉडलों के आगे के हिस्स में Thro's Hammer DRL सिग्नेचर वाले मैट्रिक्स LED हेडलैंप और बंपर के साफ-सुथरे लुक में बदलाव किए गए हैं। XC40 के लिए एक नई ग्रिल डिजाइन भी दी गई है जो इसे EC40 और EX40 से अलग दिखाने में मदद करती है क्योंकि EC40 और EX40 में ब्लैक-ऑफ फिनिश मिलती है।

रियर डिजाइन और ब्लैक एडिशन

रियर में केवल XC40 और EX40 में नए LED टेल-लैंप, एक अपडेटेड टेलगेट और बंपर दिए गए हैं। सभी मॉडलों के अलॉय व्हील्स को नया रूप दिया गया है जिसमें XC40 में अब 18 से 20 इंच के रिम्स मिलते हैं। Black Edition भी उपलब्ध हैं जो ब्लैक-आउट एक्सटीरियक एलिमेंट्स के साथ आते हैं।

केबिन और इंफोटेनमेंट फीचर्स

Volvo के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एक बड़ा 11.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन भी शामिल है जो ड्राइवरों को इन-कार असिस्टेंट के साथ नेचुरल तौर से बातचीत करने में मदद करता है। Vovlo ने इंटीरियर के लिए नई अपहोल्स्ट्री और डेकोर विकल्प भी पेश किए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स और अपडेट्स

Volvo का कहना है कि स्टैंडर्ड तौर पर सभी मॉडल ऑटोमैटिक इमरजेंसी स्टीयरिंग और ब्रेकिंग जैसी सुविधाओं के साथ संभावित टक्करों का रियल टाइम में जवाब देते हैं। ऑप्शनस सेफ्टी फीचर्स में लेवल-2 ADAS सूट और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। स्वीडिश कार निर्माता का कहना है कि OTA अपडेट के साथ XC40, EX40 और EC40 समय के साथ बेहतर हो जाएंगे।

XC40 का इंजन और परफॉर्मेंस

हुड के नीचे, XC40 में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो अलग-अलग ट्यूनिंग स्टेट में उपलब्ध है। लोअर-स्पेक वर्जन 163hp की पावर और 265nm का टॉर्क जनरेट करते हैं जबकि हायर-स्पेक वर्जन 197hp की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। 7-स्पीड DCT के जरिए पावर फ्रंट व्हील्स तक भेजी जाती है।

EC40 और EX40 की बैटरी और रेंज

EC40 और EX40 में 66kWh से लेकर 79kWh तक के कई बैटरी विकल्प मिलते हैं। वेरिएंट के आधार पर, इनमें या तो रियर-माउंटेड मोटर मिलती है या फिर डुअल-मोटर सेटअप मिलता है जो AWD को सक्षम बनाता है। इलेक्ट्रिक मोटर का अधिकतम पावर आउटपुट 442hp और 670nm है और EX40 और EC40 के लिए WLTP सर्टिफाइड रेंज के आंकड़े 575km और 584km है।

यह भी पढ़ें- BMW ने लॉन्च की i7 Facelift इलेक्ट्रिक सेडान, सिंगल चार्ज पर 728 किमी की रेंज और प्रीमियम फीचर्स