Volkswagen Virtus Facelift के लिए हो जाइए तैयार, नए डिजाइन के साथ आ रही कार, टीजर में दिखी पहली झलक
Volkswagen Virtus Facelift का टीजर नए डिजाइन, GT डिटेल्स और अलॉय व्हील दिखाई दिया है। ये भारत में दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है।

Volkswagen Virtus Facelift का पहला टीजर जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वोल्कवैगन इंडिया अपनी पॉपुलर सेडान Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आने वाली है। कंपनी की तरफ से इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसे लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान भारक में कई जगह पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके फ्रंट बंपर, अलॉय व्हील, GT बैज और रियर लाइटिंग में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं।
Volkswagen Virtus Facelift का फ्रंट डिजाइन
View this post on Instagram
- टीजर में इसका फ्रंट फ्रोफाइल पहले से काफी ज्यादा बदला हुआ नजर आया है। इसमें पहले की तरह ही स्लिम हेडलैंप डिजाइन बरकरार रखा गया है। हेडलैंप के चारों ओर LED DRL दिए गए हैं, जो कार को नया लुक देने का काम कर रहे हैं। दोनों हेडलैंप के बीच एक पतली अपर ग्रिल दी गई है। इसके एक तरफ पर GT बैज भी दिया गया है।
- Volkswagen Virtus Facelift के फ्रंट बंपर को पहले के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। इसमें ज्योमेट्रिक पैटर्न के साथ चौड़ा लोअर एयर इनटेक दिया गया है। बंपर के बाहरी हिस्सों की तरफ स्कल्प्टेड डिजाइन और हॉरिजॉन्टल एलिमेंट्स दिए गए हैं, ये इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देने का काम कर रहे हैं। वर्टस फेसलिफ्ट में फ्रंट फॉग लैम्प की जगह हॉरिजॉन्टल इंसर्ट भी देखने के लिए मिले है।
- इसका टीजर आने से पहले से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप और इल्युमिनेटेड Volkswagen लोगो दिया जा सकता है। हालांकि, टीजर में कुछ ऐसा देखने के लिए नहीं मिला है। इसकी जगह पर दोनों हेडलैंप के भीतर अलग-अलग LED DRL दिए गए हैं और उनके बीच पारंपरिक ग्रिल दिखाई दे रही है।
Volkswagen Virtus Facelift का साइड डिजाइन
इसके टीजर में कार को ब्लू एक्सटीरियर कलर में दिखाया गया है। इसके साथ डार्क अलॉय व्हील और ब्लैक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर दिए गए हैं। इतना ही नहीं नए एंगुलर डिजाइन वाले अलॉय व्हील भी देखने के लिए मिले हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में पहले की तरह ही शोल्डर लाइन, डोर हैंडल और ढलान वाली रूफलाइन को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा टीजर में सिंगल-पेन सनरूफ और शार्क-फिन एंटीना भी दिया गया है।
-1793864860098.webp)
Volkswagen Virtus Facelift का रियर डिजाइन
- Virtus Facelift के टीजर में रियर डिजाइन भी अपडेटेड दिखाई दिया है। इसमें स्प्लिट टेललैंप असेंबली के भीतर रेड LED लाइटिंग एलिमेंट्स देखने के लिए मिले है। इसके टीजर में टेललैंप का कुछ हिस्सा बूट लिड तक दिखाई दिया है, जबकि दोनों तरफ की लाइटिंग को एक डार्क हॉरिजॉन्टल सेक्शन विजुअली जोड़ता है। इसके अलावा बूट पर लिप स्पॉइलर दिया गया है, जो कार के स्पोर्टी लुक को बढ़ाता है।
- रियर बंपर के निचले हिस्से में डार्क इंसर्ट के सात पैटर्न वाली डिटेलिंग दी गई है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर भी देखने के लिए मिले हैं। बूट के सेंटर में Volkswagen का लोगो दिया गया है, जबकि निचले दाहिने हिस्से में GT ब्रांडिंग भी दी गई है।
केबिन में क्या होगा नया?
Volkswagen Virtus Facelift के इंटीरियर की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसमें नए अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम दिए जा सकते हैं। साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह बड़ा 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, 360-डिग्री कैमरा भी मिल सकता है।
-1793864906528.webp)
मिल सकता है नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Volkswagen Virtus Facelift में कंपनी नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है। इसे मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह पर दिया जा सकता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने से ड्राइविंग अनुभव अधिक स्मूद और आरामदायक हो सकता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के मुकाबले दो अतिरिक्त गियर रेशियो मिलते हैं, जिससे इंजन की पावर और स्पीड के अनुसार गियर बदलने में मदद मिलेगी।
कब होगी भारत में लॉन्च?
Volkswagen Virtus Facelift का टीजर आने के बाद इसके डिजाइन का खुलासा हो गया है। टीजर आने के बाद वर्टस फेसलिफ्ट के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद दिसंबर 2026 में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।