Volkswagen की सबसे सस्ती SUV भारत में होगी लॉन्च, Maruti TATA और Mahindra को मिलेगी कड़ी टक्कर
Volkswagen Compact SUV: Volkswagen ने भारत के लिए अपनी पहली सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV 2027 में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है जो कंपनी की सबसे किफायती SUV होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen ने आधिकारिक तौर पर भारत के लि बिल्कुल नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV की घोषणा की है। साल 2027 में लॉन्च होने वाली यह SUV भारत में ही बनाई जाएगी और इसे Volkaswagen के सबसे किफायती मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि, Volkaswagen ने अभी आने वाले मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह साफ किया है कि उसकी SUV MQB-A0-IN प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी।
नई कॉम्पैक्ट SUV
Volkswagen का कहना है कि, इस नई कॉम्पैकेट SUV को खास तौर पर भारत के लिए बनाया जा रहा है जिसमें लोकलाइजेशन एक खास भूमिका निभा रही है। यह Taigun के नीचे बैठेगी और देश में Volkswagen की SUV रेंज का एंट्री पॉइंट बनेगी।
MQB-A0-IN प्लैटफॉर्म पहले से ही Skoda Kylaq, Kushaq और Slavia के साथ Volkswagen Taigun का भी आधार है। Kylaq के साथ आर्किटेक्टर शेयर करने से Volkswagen को सब-4 मीटर सेगमेंट में एंट्री के समय प्रोडक्शन कॉस्ट को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।
इंजन और डिजाइन
Volkswagen ने पावरट्रेन की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, Kylaq के साथ कनेक्शन की वजह से इसमें 1.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन एक संभावित विकल्प हो सकता है। Kylaq में यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है।
Kylaq के साथ आर्किटेक्चर और कंपोनेंट्स शेयर करने के बावजूज Volkswagen की SUV को अलग और नया इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। इसी तरह की रणनीति पहले से ही Taigun-Kushaq और Virtus-Slavia के साथ अपनाई जा रही है।
किससे होगा मुकाबला?
Volkswagem ने यह साफ कर दिया है कि इस नई SUV का मकसद भारत में स्केल और बिक्री को बढ़ाना है। सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में देश के कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल शामिल हैं जैसे TATA Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियां। वर्तमान में Volkswagen बिक्री के लिए मुख्य तौर पर Virtus और Taigun पर निर्भर करती है।
