Skoda Kylaq का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग के साथ मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी
Skoda Kylaq Sportline Launch: स्कोडा ने अपनी Kylaq SUV का नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपए है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Auto India ने Kylaq लाइनअप को बढ़ाते हुए एक नया Sportline वेरिएंट लॉन्च किया है। Signature+ और Prestige के बीच स्थित Kylaq Sportline के 6-स्पीड मैनुअल की एक्स-शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपए और 6-स्पीड ऑटोमैटिक की कीमत 12.32 लाख रुपए हैं। इसके साथ ही Skoda ने कुछ निचले वेरिएंट्स के फीचर्स में भी अपडेट किए हैं।
इंजन और वेरिएंट्स
Kylaq रेंज में अब 7 वेरिएंट शामिल हैं- Classic, Classic+, Signature, Signature+, Sportline, Prestige और Prestige+। सभी वेरिएंट्स में 1.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा। Sportline दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ Signature+ से 55,000 रुपए ऊपर और Prestige से 43,000 रुपए नीचे है।
इसमें Skoda खरीदने वालों को सीधे टॉप Prestige ट्रिम्स की तरफ धकेले बिना 11-12 लाख रुपए एक्स-शोरूम के प्राइस ब्रैकेट में एक नया वेरिएंट मिल गया है।
एक्सटीरियर फीचर्स
Sportline मुख्य रूप से कॉस्मेटिक बदलावों के जरिए अलग पहचान बनाता है। बाहर की तरफ इसमें डीप-ब्लैक ORVMs, ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट और रियर डिफ्यूजर, डुअल-टोन फ्लोटिंग ब्लैक रूफ, 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील और पीछे की तरफ ब्लैक Skoda लेटरिंग दी गई है। इसमें Sportline बैजिंग, फिनलेट्स के साथ रियर स्पॉइलर के साथ रियर स्पॉइलर और सी-पिलर पर Sportline ग्राफिक भी मिलता है।
इंटीरियर में डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और रूफ लाइनर में डार्क थीम दी गई है। लेदरेट सीटों पर Sportline बैजिंग और कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलती है जबकि एल्युमीनियम पैडल्स इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं।
क्या-क्या मिले फीचर्स?
इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, क्लाइमैटिक ऑटोमैटिक AC, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-इंच का वर्चुअल कॉकपिट शामिल है। खरीदा फ्रंट बंपर कॉर्नर गार्निश, डार्क क्रोम ग्रिल गार्निश, फेंडर गार्निश और ग्लॉसी ब्लैक बॉडी-साइड मोल्डिंग वाले Sportline एक्सेसरीज पैक के साथ इस SUV को और कस्टमाइज कर सकते हैं। ॉ
लोअर वेरिएंट्स में अपडेट
यह लेटेस्ट अपडेट सिर्फ Sportline तक सीमित नहीं है। Skoda ने कुछ किफायती Kylaq वेरिएंट्स में मिलने वाले उपकरणों में भी सुधार किया है। Classic और Classic+ को अब क्लाइमैट्रॉनिक ऑटोमैटिक एसी और रियर डिफॉगर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Kylaq के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से मिलना जारी है और Kylaq ने 5-स्टार NCAP सुरक्षा रेटिंग हासिल की है।
इसमें 1.0 लीटर TSI 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और वेरिएंट के आधार पर ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Skoda Slavia New vs Old: इंजन, पावर और फीचर्स के मामलें में कौन है बेस्ट, पढे़ें सारी डिटेल्स
