2022 तक बियर से चलेंगी कारें, वैज्ञानिकों का दावा
एक रिसर्च से पता चला है कि वर्ष 2022 तक बियर से भी चलेगी
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पेट्रोल और डीजल की विकल्पों की तलाश दुनियाभर में हो रही है। लेकिन शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कारें भी बियर से चल सकती हैं, जी हां एक रिसर्च से पता चला है कि वर्ष 2022 तक बियर से भी चलेगी क्या है यह पूरा मामला आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में।
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों के अनुसार, बियर में बड़ी मात्रा में एथेनॉल मौजूद होते हैं जिन्हें ब्यूटेनॉल में बदला जा सकता है और इसी से ईंधन भी बनाया जा सकता है जो कि पारंपरिक ईंधन का एक बढ़िया विकल्प है। आपको बता दें कि दुनिया के कई देश पेट्रोल-डीजल की जगह पारंपरिक ब्यूटेनॉल ईंधन को अपना रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2022 तक यह ईंधन का प्रमुख स्त्रोत भी बन जाएगा हालांकि इसे अभी एक आदर्श विकल्प भी नहीं माना जा सकता क्योंकि इसमें ऊर्जा घनत्व भी कम है और इंजन के लिए भी उपयुक्त नहीं होगा। ऐसे में इस ईंधन पर और भी सुधार करने की जरूरत है। बियर में मौजूद एथेनॉल को अगल-अलग तरीके से इस्तेमाल किया तो जाता है लेकिन क्या यह वाकई किसी इंजन को रफ्तार देगा इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा।
गौरतलब है कि भारत में प्रदुषण से बचने के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रही है, और अभी हाल ही में सियाम ने कहा है कि वर्ष 2030 तक देश के ऑटोमोबाइल बाजार में 40 फीसद इलेक्ट्रिक कारें होंगी।