विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मार्च 2019 में वाहनों की बिक्री में आई 8% की गिरावट: FADA

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 12:26 PM (IST)

FADA का कहना है कि मार्च 2018 में सभी श्रेणियों में डी-ग्रोथ थी क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में रिटेल के लिए सबसे बड़े महीनों में से एक था

मार्च 2019 में वाहनों की बिक्री में आई 8% की गिरावट: FADA
मार्च 2019 में वाहनों की बिक्री में आई 8% की गिरावट: FADA

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) ने रिलीज जारी करके मार्च 2019 की मासिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी है। वित्त वर्ष 2018-19 में 31 मार्च, 2019 के अंत तक वाहनों की बिक्री में 8 फीसद की गिरावट देखी गई है। कुल रिटेल सेल्स में की बात करें तो पिछले महीने 16,82,656 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2018 में 18,21,538 वाहनों की बिक्री हुई थी। FADA का कहना है कि मार्च 2018 में सभी श्रेणियों में डी-ग्रोथ थी क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में रिटेल के लिए सबसे बड़े महीनों में से एक था। हालांकि, मासिक आधार पर मार्च 2019 FADA के लिए सकारात्मक नोट पर समाप्त हुआ है, क्योंकि फरवरी 2019 की तुलना में इंडस्ट्री में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, ''मार्च, 2019 में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। मार्च, 2018 उस वित्त वर्ष में खुदरा विक्रेताओं के लिए सबसे अधिक बिक्री वाले महीनों में से एक था।'' उन्होंने कहा कि मासिक आधार पर देखा जाए तो इस साल फरवरी के मुकाबले मार्च में वृद्धि सकारात्मक रही।

मार्च 2019 में टू-व्हीलर सेगमेंट में 7 फीसद की गिरावट के साथ 13,24,823 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 14,25,356 यूनिट्स का रहा था। मार्च में पैसेंजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री में 10 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने 2,42,708 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की गई, जबकि मार्च 2018 में 2,69,176 वाहन बेचे गए थे।

फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 7 फीसद गिरकर 13,24,823 यूनिट्स की रही है, जबकि इससे बीते वर्ष मार्च में 14,25,356 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। संगठन के मुताबिक, आलोच्य माह में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12 फीसद की गिरावट के साथ 61,896 यूनिट्स रही हैं। यह आंकड़ा मार्च, 2018 में 70,203 यूनिट्स का था। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री में 6 फीसद की गिरावट के साथा 53,229 यूनिट्स की रही है।

यह भी पढ़ें:

2019 Porsche 911 भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 1.82 करोड़ से शुरू

Fiat Chrysler Auto ने खोला नया आउटलेट, अब भारत में हुए 82 डीलरशिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।