Bajaj Pulsar NS 125 होगी अपडेट, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ क्या होगा बदलाव?
दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बजाज की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में Bajaj Pulsar NS 125 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से अपडेट किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट होगी मोटरसाइकिल
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 125 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है।
कैसे मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को हाल में ही एक डीलरशिप पर देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि इस मोटरसाइकिल को भी जल्द अपडेट किया जाएगा।
क्या मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ही बदलाव किया गया है। जिसमें नया डिस्प्ले मिलेगा। इसमें गियर पोजिशन इंडीकेटर, टैकोमीटर, घड़ी, फ्यूल गेज, रिफ्यूल वॉर्निंग, फ्यूल इकोनॉमी डिस्प्ले भी दिखाई देंगे। इसे रंगीन डिस्प्ले के साथ ऑफर किया जाएगा।
कब तक होगी लॉन्च
बजाज की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इसे डीलरशिप पर पहुंचाया जा रहा है, तो इसका लॉन्च भी काफी जल्द किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से अभी इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 99 हजार रुपये है। अपडेट के बाद भी इसकी कीमत में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?
